Delhi Metro Sunday Timing: दिल्‍ली मेट्रो की टाइमिंग में बड़ा बदलाव, 25 अगस्त से बदलेगा इन रूट पर ट्रेनों का समय

Delhi Metro Sunday Timing: दिल्ली मेट्रो ने कई रूटों पर रविवार के दिन अपनी टाइमिंग में बदलाव किया है। ट्रेनों के समय में बदलाव 25 अगस्त से शुरू हो जाएगा।

Updated On 2024-08-24 10:20:00 IST
प्रतीकात्मक तस्वीर

Delhi Metro Sunday Timing: राष्ट्रीय राजधानी की लाइफ लाइन कहे जाने वाली दिल्ली मेट्रो अपने यात्रियों की सुविधा के लिए अपनी सेवाओं में परिवर्तन करती रहती है। इसी कड़ी में एक बार फिर दिल्ली मेट्रो ने अपनी सेवाओं के समय में बदलाव किया है। दिल्ली मेट्रो ने समय में ये बदलाव रविवार के दिन के लिए किया है। दिल्ली मेट्रो के अनुसार, फेज-।।। कॉरिडोर पर रविवार के दिन ट्रेनों की टाइमिंग में बदलाव किया जाएगा।

मेट्रो की टाइमिंग में बदलाव

दिल्ली मेट्रो ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रविवार से कुछ रूटों पर ट्रेनों की सेवाएं सुबह जल्दी शुरू करने का फैसला किया है। ताकि यात्रियों को किसी तरह की समस्या न हो। ट्रेनों के समय में यह बदलाव हर रविवार को जारी रहेगा।

इन रूटों पर बदलेगा मेट्रो का समय

डीएमआरसी के मुताबिक, फेज-।।। कॉरिडोर पर रविवार के दिन मेट्रो के सेवा 8 बजे शुरू होती थी, जो अब 25 अगस्त, 2024 से हर रविवार सुबह 6 बजे से शुरू हो जाएगी। रविवार के दिन दिलशाद गार्डन से शहीद स्थल (नया बस अड्डा) और नोएडा सिटी सेंटर से नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी, मुंडका से ब्रिगेडियर होशियार सिंह और बदरपुर बॉर्डर से राजा नाहर सिंह (बल्लभगढ़) पर मेट्रो सेवाओं को सुबह 6 बजे से शुरू किया जाएगा।

इसके अलावा मजलिस पार्क से शिव विहार, बॉटनिकल गार्डन से जनकपुरी पश्चिम और ढांसा बस स्टैंड से द्वारका तक चलने वाली मेट्रो सेवाओं के समय में भी बदलाव किया गया है। इन रूट पर भी रविवार को मेट्रो सुबह 8 बजे चलती थी, जो अब सुबह 7 बजे से शुरू हो जाएगी। वहीं, मेट्रो के अन्य सभी कॉरिडोर पर ट्रेनों की सेवाएं सुबह 6 बजे से ही शुरू होंगी।

Similar News