Independence Day Metro Running Time: 15 अगस्त को सुबह 4 बजे से चलेगी दिल्ली मेट्रो, इन यात्रियों को मिलेगी छूट

स्वतंत्रता दिवस यानी 15 अगस्त को दिल्ली मेट्रो की सेवाएं सुबह 4 बजे से शुरू कर दी जाएंगी। इसकी जानकारी खुद दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने दी है।

Updated On 2024-08-13 14:56:00 IST
प्रतीकात्मक तस्वीर

Independence Day Metro Running Time: इस साल भारत 78 वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहा है। राष्ट्रीय राजधानी समेत देश भर में स्वतंत्रता दिवस को लेकर तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी है। इस मौके पर दिल्ली मेट्रो ने भी खास तैयारी की है। स्वतंत्रता दिवस यानी 15 अगस्त को दिल्ली मेट्रो की सेवाएं सुबह 4 बजे से शुरू कर दी जाएंगी। इसकी जानकारी खुद दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने दी है।

15 अगस्त के दिन सुबह 4 बजे से चलेगी दिल्ली मेट्रो

इस संबंध में डीएमआरसी ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर एक बयान जारी किया है, जिसमें कहा गया है कि 78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दिल्ली मेट्रो यात्रियों की सेवा के लिए तैयार है। स्वतंत्रता दिवस यानी 15 अगस्त के दिन दिल्ली मेट्रो की सेवाएं सुबह 4 बजे से शुरू हो जाएंगी। दिल्ली मेट्रो अपने सभी टर्मिनल स्टेशन से सुबह 4 बजे से शुरू होगी। इस दिन सुबह 6 बजे तक हर 15 मिनट के अंतराल पर मेट्रो सुविधा उपलब्ध रहेगी। इसके बाद अपने सामान्य टाइम के हिसाब से चलेंगी।

इन यात्रियों को मिलेगी छूट

डीएमआरसी के अनुसार, जिन यात्रियों के पास रक्षा मंत्रालय की तरफ से स्वतंत्रता दिवस समारोह में भाग लेने के लिए पास होगा, उनको वैलिड सरकारी पहचान पत्र देखने के बाद एंट्री और यात्रा की इजाजत दी जाएगी। ऐसे यात्रियों को लाल किला, जामा मस्जिद और चांदनी चौक स्टेशन से निकास की इजाजत होगी।

यह व्यवस्था केवल लाल किला, जामा मस्जिद और चांदनी चौक मेट्रो स्टेशनों पर निकास के लिए मान्य होगी, जो आयोजन स्थल के सबसे करीब हैं। वहीं, निमंत्रण कार्ड केवल इन तीन स्टेशनों से वापसी यात्रा करने के लिए भी मान्य होंगे। यात्रियों को इन व्यवस्थाओं के बारे में सूचित करने के लिए ट्रेनों के अंदर नियमित घोषणाएं की जाएंगी। इन यात्रा पर होने वाले खर्च की प्रतिपूर्ति रक्षा मंत्रालय द्वारा डीएमआरसी को की जाएगी।

Similar News