Delhi Metro New Record: दिल्ली मेट्रो का फिर टूटा रिकॉर्ड, एक दिन में इतने लाखों लोगों को कराया सफर

दिल्ली मेट्रो ने 13 अगस्त के बाद एक बार फिर नया इतिहास रचा है। दिल्ली मेट्रो ने इस बार एक दिन 77 लाख से अधिक यात्रियों को सफर करवाया है।

Updated On 2024-08-22 16:25:00 IST
प्रतीकात्मक तस्वीर

Delhi Metro New Record: दिल्ली मेट्रो ने एक बार फिर नया इतिहास रचा है। रक्षाबंधन के मौके पर दिल्ली मेट्रो ने एक नया रिकॉर्ड कायम किया है। दिल्ली मेट्रो में रक्षाबंधन के दिन यानी 20 अगस्त, 2024 को लगभग 77 लाख से ज्यादा लोगों ने सफर किया है। इससे एक सप्ताह पहले ही दिल्ली मेट्रो ने अपना नया रिकॉर्ड बनाया था। 13 अगस्त, 2024 को दिल्ली मेट्रो में करीब 72,38,271 यात्रियों ने सफर किया था। इसकी जानकारी खुद दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने की है।

13 अगस्त को ही बनाया था नया रिकॉर्ड

दिल्ली मेट्रो ने रक्षाबंधन से पहले 13 अगस्त, 2024 को ही अपना नया रिकॉर्ड बनाया था, 13 अगस्त, 2024 को दिल्ली मेट्रो में करीब 72,38,271 यात्रियों ने सफर किया था। एक दिन में सबसे अधिक यात्रियों के सफर करने का पुराना रिकॉर्ड टूटा था। इससे पहले 13 फरवरी को 71.09 लाख लोगों ने दिल्ली मेट्रो में यात्रा की थी। अब दिल्ली मेट्रो ने एक दिन में 77 लाख से भी अधिक लोगों को सफर कराया है।

दिल्ली ने बनाया नया रिकॉर्ड

दिल्ली मेट्रो ने रक्षाबंधन के मौके पर 77 लाख 48 हजार 838 यात्रियों को सफर करवाकर नया रिकॉर्ड दर्ज किया है। हालांकि, रक्षाबंधन के दिन भीड़ को ध्यान में रखते हुए डीएमआरसी ने ज्यादा मेट्रो भी चलाई थी, जिससे त्योहार के दिन लोगों को सफर करने में किसी तरह की कोई परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।

ये हैं दिल्ली मेट्रो के पिछले रिकॉर्ड

-13 अगस्त 2024- 72,38,271 लाख यात्रियों को सफर कराया

-13 फरवरी 2024- 71.09 लाख यात्रियों को सफर कराया

-12 अगस्त 2023- 71.07 लाख यात्रियों को सफर कराया

-04 सितंबर 2023- 71.04 लाख यात्रियों को सफर कराया

-12 फरवरी 2023 - 70.88 लाख यात्रियों को सफर कराया

Similar News