Delhi-Haryana Weather: दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के साथ तूफान की चेतावनी, हरियाणा के लिए भी येलो अलर्ट जारी

Delhi-Haryana Weather: दिल्ली में बारिश होने के बाद से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। लेकिन, आज फिर से मौसम बदलने की संभावना है। इसके अलावा, हरियाणा के लिए भी मौसम ने येलो अलर्ट जारी किया है।

By :  Desk
Updated On 2025-05-04 11:52:00 IST
दिल्ली और हरियाणा का मौसम।

Delhi-Haryana Weather: दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार की रात को बारिश होने के बाद से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। खासकर सुबह और शाम को ठंडी हवा के चलते मौसम सुहाना बना है। लेकिन, आज दिल्ली के लोगों को बारिश के साथ ही तूफान का भी सामना करना पड़ सकता है। मौसम विभाग की मानें तो हरियाणा के लिए भी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। 

जोरदार बारिश और तूफान की चेतावनी
मौसम विभाग ने 4 से 6 मई तक दिल्ली में जोरदार बारिश के साथ तूफान की चेतावनी दी है। ऐसे में लोगों को हिदायत बरतने की सलाह दी जा रही है। बता दें कि शुक्रवार की रात को महज 6 घंटे के भीतर 77 एमएम बारिश दर्ज की गई। यह 1901 के बाद से दूसरा मौका है, जब मई महीने के किसी दिन इतनी ज्यादा बारिश हुई है। इससे पहले 2021 में एक दिन में सर्वाधिक बारिश 119 एमएम दर्ज की गई थी। मौसम विभाग की मानें आज दिल्ली में फिर से बारिश के साथ तूफान की संभावना है। इसके अलावा हरियाणा में भी बारिश को लेकर भी येलो अलर्ट जारी किया गया है। 

ऐसा रहेगा आज का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में 4 मई से 6 मई तक हर दिन तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना जताई गई है। 7 और 8 मई को भी बादल छाए रहने की संभावना जताई गई है। दिल्ली के अलावा पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आज तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है। आईएमडी ने मौसम को लेकर अगले कुछ दिनों के लिए  जनता को सतर्क रहने की चेतावनी दी है। मौसम को लेकर जिला प्रशासन की ओर से यातायात पुलिस को भी हाई अलर्ट पर रखा गया है।

Also Read: भारी बारिश-आंधी के बीच दिल्ली-एनसीआर वासियों को मौसम विभाग की सलाह, बरतें ये सावधानियां

हरियाणा में कैसा रहेगा मौसम ?

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली NCR के अलावा हरियाणा में भी 4 और 5 मई को बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। 4 मई को अंबाला, पंचकूला और यमुनानगर में 50 से 75 प्रतिशत बारिश होने की संभावना है। करनाल, कुरुक्षेत्र, कैथल, पानीपत व सोनीपत में 25-50 प्रतिशत बारिश हो सकती है।

अन्य जिलों में 25 प्रतिशत तक बारिश होने की संभावना है। 6 मई को भी प्रदेश के कुछ इलाकों में बारिश की संभावना है, तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है, जिससे गर्मी से राहत मिलेगी। 7 और 8 मई को भी तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। ऐसे में 32-30 डिग्री के बीच तापमान रहने की संभावना है।  

Also Read: दिल्ली-एनसीआर में आज आंधी-तूफान का येलो अलर्ट जारी, हरियाणा के इन 6 जिलों में भी चेतावनी जारी

(Edited by: Usha Parewa)

Similar News