Weather Update: दिल्ली और हरियाणा में बदलेगा मौसम का मिजाज, बारिश पर लगेगा विराम, IMD ने दिया ये अपडेट

Weather Update: दिल्ली और हरियाणा में लगातार बारिश के बाद अब मौसम का मिजाज बदलने वाला है। आईएमडी ने मौसम को लेकर अपडेट दिया है।

Updated On 2024-08-31 08:36:00 IST
हरियाणा का मौसम

Delhi Haryana Weather Update: राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। दिल्ली-एनसीआर में पिछले कई दिनों लगातार बारिश का सिलसिला जारी है। जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से भी राहत मिली है, लेकिन अब बारिश विराम लगने वाला है। आज शनिवार को राजधानी दिल्ली में दिन भर बादल छाए रहने की संभावना है, लेकिन बारिश को लेकर मौसम विभाग ने कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। मौसम विभाग के मुताबिक, आज शनिवार को दिल्ली में बारिश होने की संभावना न के बराबर है। वहीं, हरियाणा के मौसम की बात करें तो प्रदेश में आज कई जिलों में हल्की बारिश हो सकती है।

दिल्ली का मौसम 

दिल्ली में शुक्रवार को दिन के समय थोड़ी धूप जरूर देखने को मिली, लेकिन दिन भर आसमान में बादल छाए रहे। इसके साथ ही दिल्ली के कई इलाकों में शुक्रवार को हल्की बारिश भी दर्ज की गई। वहीं, दिल्ली में आज शनिवार को बारिश होने की कम संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में दिन के समय बादल छाए रहने की संभावना है। जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी का एहसास नहीं होगा।

वहीं, दिल्ली के तापमान की बात करें तो आज शनिवार को राजधानी में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।

हरियाणा का मौसम

हरियाणा में अभी मानसून एक्टिव रहेगा। प्रदेश में दो सितंबर तक हल्की बारिश होने की संभावना है। इसके बाद हरियाणा में भी मौसम का मिजाज बदलेगा और बारिश की संभावना कम हो जाएगी। हरियाणा में शुक्रवार को भी कई जिलों में हल्की बारिश देखने को मिली थी। आज शनिवार को प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। इसके साथ ही प्रदेश में दिन भर बादल छाए रहेंगे और हल्की ठंडी हवाएं चलेगी। जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली रहेगी।

Similar News