Delhi Flood: बाढ़ को लेकर दिल्ली सरकार कितनी तैयार, आतिशी ने यमुना नदी के निचले इलाकों का किया दौरा, ये दिए निर्देश

Delhi Flood: दिल्ली में बाढ़ से निपटने की तैयारियों का जायजा लेने के लिए मंत्री आतिशी ने यमुना नदी के आसपास के निचले हिस्सों का दौरा किया।

Updated On 2024-07-10 17:50:00 IST
आतिशी ने यमुना नदी के निचलते इलाकों का दौरा किया।

Delhi Flood: देशभर में मानसून ने दस्तक दे दी है। बारिश के चलते कई हिस्सों में बाढ़ जैसी स्थिति भी बनी हुई है। दिल्ली में भी पिछले साल यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से अधिक ऊपर पहुंच गया था। जिसके चलते दिल्ली में बाढ़ आ गई थी। इस साल पहले ही दिल्ली में बाढ़ की तैयारियों का जायजा लेने के लिए जल मंत्री आतिशी ने आज बुधवार को यमुना के आसपास निचले हिस्सों का दौरा किया।

बाढ़ से निपटने के लिए तैयारियों का लिया जायजा

दिल्ली सरकार में जल मंत्री आतिशी ने लोहा पुल और यमुना बाजार के निचले इलाके में यमुना नदी का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि यमुना बाजार इलाका बाढ़ प्रभावित है। आतिशी ने बताया कि यमुना बाजार इलाके की ऊंचाई 205 मीटर है। वहीं, पिछले साल यहां पानी 208 मीटर कर पहुंच गया था। इसलिए हमने आज बुधवार को रेवेन्यू डिपार्टमेंट और आपदा प्रबंधन विभाग की टीम के साथ यहां का दौरा किया। ताकि इस बार पहले सभी चीजों का ख्याल रखा जा सके।

जलस्तर 204 पहुंचते ही मुनादी होगी शुरू- आतिशी

आतिशी ने कहा कि पिछले साल यमुना का जलस्तर अप्रत्याशित रूप से 208 मीटर के ऊपर पहुंचा और सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। जिसके चलते दिल्ली में बाढ़ आ गई थी। यमुना बाजार में रह रहे लोगों से भी बचाव की तैयारियों के बारे में चर्चा की। उन्होंने कहा कि यहां जैसे ही पानी का स्तर 204 मीटर तक पहुंचेगा, तो इलाके में मुनादी शुरू हो जाएगी। इसके साथ ही जलस्तर के खतरे के निशान तक पहुंचने से पहले ही यमुना बाजार और आसपास के इलाकों से लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया जाएगा।

बाढ़ नियंत्रण कंट्रोल रूम बनाया गया- आतिशी

दिल्ली की जल मंत्री आतिशी ने बताया कि दिल्ली में पिछली बार यमुना का जलस्तर रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया था। जिसके चलते लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा था। इस बार पूर्वी जिले के डीएम ऑफिस में बाढ़ नियंत्रण कंट्रोल रूम बनाया गया। इसमें सभी विभागों के अधिकारी तैनात रहते हैं। यहां से हर समय निगरानी रखी जा रही है।

Similar News