Delhi Crime News: दंपति के बीच हुआ झगड़ा, बचाव करने गए युवक को मारी गोली, आरोपी फरार
दिल्ली के प्रेम नगर में दंपति के झगड़े में बीच बचाव करने गए युवक को गोली मार दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
Delhi Crime News: बाहरी दिल्ली के प्रेम नगर में दंपति के बीच हो रहे झगड़े में बीच बचाव करने गए एक युवक को गोली मार दी गई। गंभीर रूप से घायल युवक को पहले नजदीकी अस्पताल ले जाया गया था। इसके बाद उसे राम मनोहर लोहिया अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। घायल का नाम दीपक बताया गया है। उसके पेट में गोली लगी है। पुलिस हत्या की कोशिश का मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी है।
दंपति के झगड़े में बीच बचाव करने गए युवक को मारी गोली
पुलिस के अनुसार, प्रेम नगर पार्ट 3, किराड़ी में दीपक परिवार के साथ रहता है। वह टैम्पो चलाता है। शुक्रवार रात करीब 10 बजे दीपक काम से घर लौट रहा था। घर के नजदीक पड़ोसी सचिन और उसकी पत्नी के बीच झगड़ा हो रहा था। वह झगड़े में बीच बचाव करने लगा।
गोली मारने के बाद आरोपी मौके से फरार
यह बात सचिन को नागवार गुजरी। वह पत्नी को छोड़ दीपक से उलझ गया। हाथापाई के बाद झगड़ा इतना बढ़ गया कि सचिन ने गुस्से में आकर दीपक के पेट में गोली मार दी। इसके बाद आरोपी मौके से भाग निकला। घायल वहीं गिर गया। दीपक को दोस्त ने संजय गांधी अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर देख दीपक को राम मनोहर लोहिया अस्पताल रेफर किया गया।
आपोरी की तलाश में पुलिस
इस संबंध में पुलिस ने मामले दर्ज कर लिया है। इसके साथ ही पुलिस आरोपी की तलाश भी कर रही है। पुलिस ने सचिन की पत्नी से पूछताछ भी की है। इसके साथ ही आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। वहीं, पुलिस दीपक के बयान भी दर्ज कर सकती है।