देवेंद्र यादव ने BJP और AAP पर साधा निशाना: बोले- दिल्ली में जनता तो छोड़िए...पुलिस भी नहीं है सुरक्षित

Delhi Politics News: दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने दिल्ली की बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर आप और भाजपा दोनों पर निशाना साधा है। उनका कहना है कि दिल्ली में लोग तो क्या पुलिस भी सुरक्षित नहीं है।

Updated On 2024-11-29 15:39:00 IST
दिल्ली कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव।

Delhi Politics News: दिल्ली में अक्सर आम आदमी पार्टी भाजपा पर और भाजपा आम आदमी पार्टी पर आरोप प्रत्यारोप करती रहती है। ऐसे में अब दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश की राजनीति में कांग्रेस की तरफ से भी बयानबाजी की जा रही है। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने आम आदमी पार्टी और भाजपा पर निशाना साधा है। 

दिल्ली की सुरक्षा व्यवस्था खस्ताहाल- देवेंद्र यादव

देवेंद्र यादव ने आम आदमी पार्टी और भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि दिल्ली में अपराध की संख्या लगातार बढ़ रही है। इसके कारण लोगों में भय और असुरक्षा की भावना भी बढ़ रही है। दिल्ली में महिलाओं के खिलाफ अपराध की दर काफी ज्यादा है और इसके कारण महिलाएं बाहर ही नहीं घर में असुरक्षित महसूस कर रही हैं। 

ये भी पढ़ें: केजरीवाल के काफीले पर फेंकी चप्पल: दिल्ली के पूर्व CM ने अमित शाह पर लगाया आरोप, बोले- मेरा रास्ता रोकने से क्या अपराध खत्म होगा

'भाजपा और आप बराबर की जिम्मेदार'

उन्होंने कहा कि दिल्ली की कानून व्यवस्था धवस्त करने में आम आदमी पार्टी और भाजपा बराबर की जिम्मेदार है। वर्तमान में दिल्ली अपराधों के मामले में नंबर वन है। दिल्ली में व्यापारी, व्यवसायियों के घरों और कार्यालयों पर आए दिन गोलियां चल रही हैं। इसके कारण वे भी डर में जी रहे हैं।

'पुलिसकर्मी भी नहीं हैं सुरक्षित'

इतना ही नहीं दिल्ली में अपराधियों का पुलिस का डर भी खत्म हो चुका है। वे पुलिसकर्मियों पर भी हमला करने से नहीं डर रहे हैं। हाल ही में गोविंदपुरी में कांस्टेबल की हत्या इसका जीता-जागता उदाहरण है। इसके अलावा महिलाओं के साथ बढ़ते यौन उत्पीड़न के मामलों के कारण दिल्ली रेप कैपिटल बन चुकी है। 

'अपनी जिम्मेदारी से भाग रही आप'

देवेंद्र यादव का कहना है कि इन दिनों दिल्ली की कानून व्यवस्था सबसे ज्यादा खराब है। इस स्थिति के सबसे बड़े दोषी केजरीवाल हैं और भाजपा भी बराबर भागीदार है। दिल्ली पुलिस अपराध पर काबू पाने में असफल है। ये बहुत चिंता का विषय है कि दिल्ली सरकार विपक्ष में बैठी पार्टी को दोषी ठहराकर अपनी जिम्मेदारी से भाग रही है। भाजपा और आम आदमी पार्टी ने मिलकर राजधानी का सत्यानाश कर रखा है।

ये भी पढ़ें- दिल्ली विधानसभा चुनाव: बीजेपी दिसंबर में जारी कर सकती है लिस्ट, हर विधानसभा सीट से चुने 3-3 संभावित उम्मीदवार

Similar News