Delhi CM Rekha Gupta: बिहार की मधुबनी साड़ी में दिखीं दिल्ली की सीएम, रेखा गुप्ता ने पूर्वांचली संस्कृति को दिया खास सम्मान

Delhi CM Rekha Gupta: दिल्ली में बीती रात हुई विधायक दल की बैठक में रेखा गुप्ता ने जो साड़ी पहनी वो चर्चा का विषय बनी हुई है। आइए जानते हैं उनकी साड़ी की ऐसी क्या खासियत है?

Updated On 2025-02-20 14:14:00 IST
दिल्ली के एलजी वीके सक्सेना और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता।

Delhi CM Rekha Gupta: दिल्ली में चुनाव परिणाम घोषित होने के लगभग 12 दिन के लंबे इंतजार के बाद रेखा गुप्ता ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली। हालांकि इस दौरान उन्होंने जो भगवा साड़ी पहनी थी, उसको लेकर रेखा ने कहा कि वो भगवा रंग की साड़ी में ही शपथ लेना चाहती थीं लेकिन समय कम होने के कारण वे नई साड़ी नहीं खरीद पाईं, इसलिए उन्होंने ये साड़ी पहनी है। वहीं विधायक दल की बैठक के समय रेखा गुप्ता ने जो साड़ी पहनी थी, वो चर्चा में बनी हुई है। कहा जा रहा है कि रेखा गुप्ता ने मधुबनी साड़ी पहनकर बिहार की संस्कृति को खास सम्मान दिया है। बता दें कि रेखा गुप्ता की साड़ी बिहार की प्रसिद्ध 'मधुबनी साड़ी' है।

रेखा गुप्ता ने विधायक दल की बैठक में पहनी मधुबनी पेंटिंग वाली साड़ी पहनी

बता दें कि दिल्ली की नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बीती रात विधायक दल की बैठक में बिहार की प्रसिद्ध मधुबनी पेंटिंग वाली साड़ी पहनी थी। मधुबनी साड़ी को सिर्फ एक परिधान नहीं, बल्कि बिहार की समृद्ध कला, संस्कृति और परंपरा का सम्मान माना जाता है। रेखा गुप्ता ने रेड ब्लाउज के साथ पीले रंग की चौड़े बॉर्डर वाली साड़ी पहनी थी। इस साड़ी के बॉर्डर और पल्लू पर खूबसूरत मधुबनी पेंटिंग उकेरी गई थी। इस साड़ी को लेकर बिहार भाजपा के एक्स अकाउंट पर रेखा की साड़ी को लेकर गर्व जताया गया। 

बिहार भाजपा ने जताया गर्व

बिहार भाजपा के अकाउंट से लिखा गया कि 'दिल्ली में नेतृत्व, परिधान में बिहार का गौरव, दिल्ली की नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मधुबनी पेंटिंग की साड़ी में माननीय उपराज्यपाल जी से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया। ये सिर्फ परिधान नहीं बल्कि बिहार और पूर्वांचल की संस्कृति, कला और सम्मान की पहचान है, जो अब मात्र बिहार ही नहीं बल्कि पूरे देश में चमक बिखेर रही है।' बता दें कि एक बार केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण भी मधुबनी साड़ी पहनकर बजट पेश कर चुकी हैं।

ये भी पढ़ें: कौन हैं मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाली रेखा गुप्ता के पति मनीष गुप्ता, परिवार के पास कितनी संपत्ति?

Similar News