Delhi Assembly Elections 2025: दिल्ली के लिए खुशखबरी, सीएम आतिशी ने किए ये बड़े ऐलान

दिल्ली की सीएम आतिशी ने गुरुवार को राजधानी के लोगों के लिए कई बड़ी योजनाओं का ऐलान किया है। इसमें DSFDC के लिए 17 करोड़ के ग्रांट को भी मंजूरी दे दी गई है। इसके साथ ही फिर से ईवी पॉलिसी शुरू करने की घोषणा भी की गई है।

Updated On 2024-11-28 16:54:00 IST
दिल्ली की सीएम आतिशी ने डीटीसी कर्मचारियों के लिए किया बड़ा ऐलान।

दिल्ली में अगले साल विधानसभा चुनाव होना है। इसी बीच सीएम आतिशी ने कई बड़ी योजनाओं का ऐलान किया है। आतिशी ने गुरुवार को प्रेस वार्ता में कहा कि दिल्ली सरकार पिछले 10 सालों से हर सेक्टर में लोगों के लिए काम कर रही है। इसी बीच सरकार की कैबिनेट बैठक में DSFDC को 17 करोड़ रुपये का ग्रांट देने का फैसला लिया है। 

ये भी पढ़ें-Jharkhand CM Oath: हेमंत सोरेन ने चौथी बार ली झारखंड के सीएम पद की शपथ, प्रदेश के 14वें मुख्यमंत्री बने

दरअसल, आतिशी ने कहा कि दिल्ली सरकार नेएससी, एसटी, ओबीसी और दिव्यांग लोगों के लिए एक Corporation बनाया हुआ है। जिसके जरिए एससी, एसटी, ओबीसी और दिव्यांग लोगों को लोन दिया जाता है। ताकि, वो कुछ बिजनेस कर सके। लेकिन, दिल्ली सरकार के खिलाफ जो साजिश रची गई उसके तहत कर्मचारियों की सैलरी रोकी गई। इसके साथ ही DSFDC के भी सवा सौ कर्मचारियों की तनख्वाह रोकी गई। उनकी फाइलों को आगे नहीं बढ़ाया गया और उनकी सैलरी जनवरी-फरवरी से रुकी हुई है। इसलिए दिल्ली सरकार की कैबिनेट बैठक में यह फैसला लिया गया कि DSFDC के लिए 17 करोड़ का फंड दिया जाए। ताकि, जिनकी सैलरी रुकी हुई है, उन्हें अब तक की सैलरी दी जाए और भविष्य में भी उनकी सैलरी न रुके।

आतिशी ने कहा कि दिल्ली सरकार फिर से ईवी पॉलिसी (electric vehicle policy) को 31 मार्च 2025 तक बढ़ाने का फैसला लिया गया था। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल को जेल भेजने की वजह से ईवी सब्सिडी पॉलिसी रूक गई थी। इसलिए अब इस पॉलिसी को फिर से शुरू किया जा रहा है। इसके साथ ही आतिशी ने कहा कि अब से जो भी कोई ईवी वाहन फिर चाहे वो दोपहिया हो या चार पहिया हो, उन्हें इस पर रोड टैक्स एग्जेम्पशन भी दिया जाएगा। 

वहीं आतिशी ने ये ऐलान किया कि दिल्ली के गुरु नानक आई हॉस्पिटल में ऑप्टोमेट्री प्रशिक्षण विंग शुरू किया जाएगा। जिसमें 4 वर्षीय स्नातक कार्यक्रम भी शामिल है।

ये भी पढ़ें-  दिल्ली के प्रशांत विहार इलाके में धमाका, पुलिस को सफेद पाउडर जैसी चीज मिली, NSG की टीम कर रही जांच

 

Similar News