Delhi Air Pollution: घने कोहरे के बीच जहरीली हवा में सांस ले रहे दिल्ली के लोग, 400 के पार पहुंचा AQI
दिल्ली में घने कोहरे के बीच हवा भी जहरीली हो गई है और राजधानी के 28 इलाकों में वायु प्रदूषण का रेड अलर्ट जारी किया गया है।
Delhi Air Polluton: दिल्ली में घने कोहरे के बीच हवा भी जहरीली हो गई है। जिसके चलते शुक्रवार सुबह छह बजे ओवरआल एक्यूआई 409 दर्ज किया गया है, जो वायु प्रदूषण की गंभीर श्रेणी है। ऐसे में दिल्ली के लोगों को कड़ाके की ठंड, घने कोहरे और प्रदूषण की मार झेलनी पड़ रही है।
दरअसल, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने शुक्रवार को एक्यूआई का ताजा आंकड़ा जारी किया है। जिसके हिसाब से राजधानी के 29 इलाकों में से 28 में वायु प्रदूषण का रेड अलर्ट जारी किया गया है। आज दिल्ली के वजीरपुर इलाके का एक्यूआई सबसे ज्यादा है। यहां AQI 472 दर्ज किया गया। वहीं विवेक विहार इलाके में सबसे कम एक्यूआई रिकॉर्ड किया गया है। यहां वायु गुणवत्ता सूचकांक 299 पर बना हुआ है। वहीं दिल्ली के 19 इलाके ऐसे हैं, जहां एक्यूआई 400 के पार बना हुआ है। जिसकी वजह से प्रदूषण के मामले में इन इलाकों की हालत और ज्यादा खराब है।
ये भी पढ़ें- दिल्ली में AQI 334: GRAP स्टेज-3 की पाबंदियां फिर लागू, कड़ाके की ठंड में बढ़ी मुश्किलें
| इलाका | एक्यूआई |
| अशोक विहार | 453 |
| डॉ करनी शूटिंग रेंज | 407 |
| जहांगीरपुरी | 445 |
| अलीपुर | 403 |
| चांदनी चौक | 366 |
| द्वारका सेक्टर 8 | 446 |
| जवाहरलाल नेहरू | 427 |
| नरेला | 415 |
| नेहरू नगर | 444 |
| बवाना | 439 |
| वजीरपुर | 472 |
| विवेक विहार | 469 |
| श्री ऑरोबिंदो मार्ग | 345 |
| रोहिणी | 455 |
| सिरी फोर्ट | 436 |
| नजफगढ़ | 388 |
| आरके पुरम | 428 |
| आईटीओ | 431 |
| शादीपुर | 337 |
| आईटीओ | 431 |
| लोधी रोड़ | 334 |
| मेजर ध्यानचंद स्टेडियम | 435 |
| मंदिर मार्ग | 419 |
| पूसा | 395 |
| पटपड़गंज | 445 |
| डीटीयू | 384 |
| सोनिया विहार | 404 |
| विवेक विहार | 469 |
कब कम हो सकता है दिल्ली का प्रदूषण
मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली में 11 और 12 जनवरी को हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। बारिश के साथ तेज हवाओं के चलने की भी संभावना है। जिससे राजधानी के लोगों को प्रदूषण से थोड़ी राहत मिल सकती है। हालांकि, इससे तापमान में भी भारी गिरावट देखने को मिलेगी।
ये भी पढ़ें- दिल्ली-एनसीआर में छाया भयंकर घना कोहरा, जीरो विजिबिलिटी की वजह से 26 ट्रेन और कई फ्लाइट्स लेट