Congress Candidates List 2024: दिल्ली में कांग्रेस की तीन सीटों पर टिकट के ये दावेदार तैयार, CWC की बैठक में होगा ऐलान

Delhi Congress Candidates List: दिल्ली में कांग्रेस और आप गठबंधन के तहत चुनाव लड़ रही है। दिल्ली में कांग्रेस के खाते में तीन सीट आई हैं।

Updated On 2024-04-01 16:19:00 IST
कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक।

Delhi Congress Candidates List: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर राजनीतिक दलों में जमकर आरोप-प्रत्यारोप का दौर चल रहा है। ऐसे में बात करें राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की सात लोकसभा सीटों पर प्रत्याशियों के नाम घोषित करने की, तो बीजेपी ने सभी सात सीटों पर अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। वहीं, दिल्ली में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस गठबंधन के तहत चुनाव लड़ रही है। दोनों पार्टियों के बीच पहले ही सीट शेयरिंग हो चुकी है। दिल्ली में कांग्रेस तीन सीट पर अपने उम्मीदवार उतारेगी और आम आदमी पार्टी चार सीटों पर चुनाव मैदान में है।

आप ने किया उम्मीदवारों का ऐलान

कांग्रेस और आम आदमी पार्टी इस बार लोकसभा चुनाव इंडिया गठबंधन के तहत लड़ रही है। दिल्ली की सात सीटों में से आप के पास चार सीट और कांग्रेस के खाते में तीन सीटें आई हैं। आम आदमी पार्टी ने चारों सीटों पर अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। आप ने नई दिल्ली से सोमनाथ भारती, दक्षिण दिल्ली से सहीराम पहलवान, पश्चिम दिल्ली से महाबल मिश्रा और पूर्वी दिल्ली से कुलदीप कुमार को प्रत्याशी बनाया है।

सीईसी की बैठक में होगी घोषणा

दिल्ली में कांग्रेस के खाते में आई तीन सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान होना बाकी है। दिल्ली में छठे चरण यानी 25 मई को सातों सीटों पर मतदान होना है, लेकिन कांग्रेस ने अभी तक प्रत्याशियों का ऐलान नहीं किया है। दिल्ली में टिकट के दावेदारों की लिस्ट भी कांग्रेस पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति को भेजे जा चुके हैं। वहीं, सोमवार को कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हो रही है। ऐसे में माना जा रहा है कि इस बैठक में पार्टी दिल्ली में अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर सकती है।

दिल्ली में तीन सीटों पर टिकट के दावेदार

दिल्ली में कांग्रेस के खाते में चांदनी चौक, उत्तर पूर्वी दिल्ली और उत्तर पश्चिम दिल्ली की सीट आई है। चांदनी चौक लोकसभा सीट से जेपी अग्रवाल और अलका लांबा प्रमुख दावेदार हैं। वहीं, उत्तर पूर्वी दिल्ली से अरविंदर सिंह लवली, संदीप दीक्षित और अनिल चौधरी का नाम सुर्खियों में भी है। हालांकि, पहले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने अपना नाम भी इस लिस्ट में शामिल था, लेकिन उन्होंने अपना नाम वापस ले लिया। इसके अलावा उत्तर पश्चिमी दिल्ली सीट से राजकुमार चौहान और उदित राज टिकट के दावेदार हैं।

Similar News