Delhi Elections 2025: दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले बढ़ा AAP का कुनबा, कांग्रेस, बीजेपी और बीएसपी के कई नेता हुए शामिल
विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी का कुनबा लगातार बढ़ रहा है। अब भाजपा, कांग्रेस और बसपा के कई नेताओं ने आप का दामन थाम लिया है।
Delhi Elections 2025: दिल्ली में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में नेताओं के दल बदलने का दौर जारी है। बीती रात दिल्ली कांग्रेस के चार नेताओं ने कांग्रेस का हाथ छोड़कर आप का दामन थाम लिया है। यूथ कांग्रेस के जिलाअध्यक्ष रहे अमरीक गिल के साथ नई दिल्ली जिला उपाध्यक्ष त्रिलोचन टंडन, अमन गिल और सुखविंदर सिंह आप में शामिल हो गए हैं। इसके अलावा भाजपा, कांग्रेस और बसपा के कई अन्य नेताओं ने आप की सदस्यता ली।
अरविंद केजरीवाल और आतिशी ने कांग्रेस के इन नेताओं को दिलाई सदस्यता
कांग्रेस नेता अमरीक गिल, अमन गिल, सुखविंदर सिंह और त्रिलोचन टंडन ने आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और सीएम आतिशी की मौजूदगी में आप की सदस्यता ली। सीएम आतिशी ने कांग्रेस नेताओं को पटका और टोपी पहनाकर आप में स्वागत किया। इस बात की सूचना आम आदमी पार्टी के आधिकारिक एक्स अकाउंट से दी गई है।
हर दिन मज़बूत होता AAP का परिवार 🔥
— AAP (@AamAadmiParty) December 28, 2024
आज आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक @ArvindKejriwal जी और CM @AtishiAAP जी ने Youth कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रहे अमरीक गिल जी, नई दिल्ली कांग्रेस के ज़िला उपाध्यक्ष त्रिलोचन टंडन जी, सुखविंदर सिंह जी और अमन गिल जी को आम आदमी पार्टी में शामिल… pic.twitter.com/Mrx4IiRjND
ये भी पढ़ें: दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष का तंज: देवेंद्र यादव बोले- जिस जनता ने भरोसा किया, केजरीवाल ने उन्हें धोखा दिया
भाजपा, बसपा और कांग्रेस के कई नेता आप में शामिल
इसके अलावा भाजपा, कांग्रेस और बीएसपी के कई कार्यकर्ताओं ने अपनी पार्टियों का साथ छोड़कर आप की सदस्यता ले ली है। वरिष्ठ नेता और सांसद संजय सिंह ने पार्टी मुख्यालय पर कई नेताओं और कार्यकर्ताओं को टोपी और पटका पहनाकर आम आदमी पार्टी में उनका स्वागत किया है। संजय सिंह ने प्रेस वार्ता कर कहा कि बीजेपी, बीएसपी और कांग्रेस से आए सभी नेताओं का पार्टी में स्वागत और अभिनंदन करता हूं।
आम आदमी पार्टी की कार्यशैली और @ArvindKejriwal जी की नीतियों से प्रभावित होकर आज BJP, Congress और BSP के कार्यकर्ताओं को सांसद @SanjayAzadSln जी ने दिलाई AAP की सदस्यता🔥💯 pic.twitter.com/6RI2W28JdB
— AAP (@AamAadmiParty) December 28, 2024
इस लिस्ट में कांग्रेस से आए तीन बार विकासपुरी से विधायक रहे महेंद्र यादव हैं और कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष प्रदीप गांधी शामिल हैं। इनके क्षेत्र से बहुत से कांग्रेस नेता आप में शामिल हुए हैं। इसके अलावा पार्षद रह चुके मनोज त्यागी ने भी आप ज्वाइन कर ली है। करावल नगर क्षेत्र से कई भाजपा नेता भी आप में शामिल हुए हैं।
कोंडली विधानसभा से भाईचारा कमेटी के अध्यक्ष रईसुद्दीन ने भी आप का हाथ थाम लिया है और उनके साथ कई अन्य लोगों ने भी आम आदमी पार्टी की सदस्यता ले ली है। इसके अलावा कोंडली से पूर्व निगम पार्षद पद की प्रत्याशी शकुंतला सिंह गौतम ने भी आम आदमी पार्टी में शामिल होने का ऐलान किया है। साथ ही विकासपुरी से सतपाल सोलंकी भी आप में शामिल हो गए हैं।
ये भी पढ़ें: संदीप दीक्षित ने केजरीवाल पर RSS की मदद लेने का लगाया आरोप, बोले- हरियाणा में काटे हमारे वोट