मतदान से पहले सियासी घमासान: आतिशी का पीए 5 लाख रुपये के साथ पकड़ा गया, अरेस्ट हुआ तो बीजेपी पर मढ़ दिया दोष
Delhi Elections: दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले एक नवयुवक को 5 लाख नकदी के साथ पकड़ा गया है। युवक अपने आप को सीएम आतिशी का पीए बता रहा है। वहीं दिल्ली चुनाव को धर्मयुद्ध बताने वाली आतिशी ने इस मामले के लिए बीजेपी को दोषी ठहरा दिया है।
Delhi Elections: दिल्ली विधानसभा चुनाव की वोटिंग से ठीक पहले भाजपा, कांग्रेस और स्वाति मालीवाल ने आम आदमी पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कहा जा रहा है कि दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी मार्लेना के निजी सचिव को गिरिखंड नगर इलाके के पास पांच लाख रुपयों के साथ पकड़ा गया है। हालांकि आम आदमी पार्टी ने इन आरोपों का खंडन करते हुए साजिश बताया है।
भाजपा ने ट्वीट कर साधा निशाना
भाजपा की तरफ से एक ट्वीट किया गया, जिसमें कहा गया कि आतिशी मार्लेना के PA को पांच लाख रुपए के साथ पकड़ा गया है। आतिशी मार्लेना खुलेआम पैसे बंटवा रही हैं। उन्होंने अपनी विधानसभा में दूसरे राज्य के लोगों को बुला रखा है।
आतिशी मार्लेना का PA 5 लाख रुपये कैश के साथ पकड़ा गया
— BJP Delhi (@BJP4Delhi) February 4, 2025
खुलेआम पैसे बटवा रही हैं मार्लेना जी, और दूसरे प्रदेश के लोगों को बुला रखा है अपनी विधानसभा में..और कल नौटंकी करने के लिए इल्ज़ाम लगा रही थी कि कालका विधानसभा में बाहर के लोग क्यों हैं…फिर ये कौन है??🤦♂️
हार का डर साफ दिख… pic.twitter.com/8ptZM3Er0k
कांग्रेस ने भी किया पोस्ट
वहीं इस मामले को लेकर दिल्ली कांग्रेस की तरफ से पोस्ट शेयर करते हुए लिखा गया कि गौरव नाम के युवक को पांच लाख रुपए कैश के साथ गिरफ्तार किया गया है। ये अपने आप को मुख्यमंत्री आतिशी का पीए बता रहा है। इसस पूरे प्रकरण से आप लोग समझ सकते हैं कि आम आदमी पार्टी किस तरह से दिल्ली के चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश कर रही है।
दिल्ली की कालकाजी विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी एवं मुख्यमंत्री अतिशी का अपने आप को PA बताने वाले गौरव के पास से 5 लाख कैश बरामद किया गया,इसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
— Delhi Congress (@INCDelhi) February 4, 2025
इस पूरे प्रकरण से आप लोग समझ सकते हैं कि आम आदमी पार्टी किस तरह से दिल्ली के चुनाव को प्रभावित… pic.twitter.com/tuLCEopDXo
ये भी पढ़ें: आप के विधायक दिनेश मोहनिया के खिलाफ FIR दर्ज, महिला ने लगाया फ्लाइंग किस देने का आरोप
स्वाति मालीवाल ने बताया गंभीर
वहीं इस पोस्ट पर स्वाति मालीवाल ने पोस्ट करते हुए लिखा कि 'कहा जा रहा है कि इस युवक के पास से पांच लाख रुपए नकद बरामद हुए हैं और ये सीएम आतिशी का पीए है। अगर ये सच है, तो ये एक बेहद गंभीर मामला है।'
बताया जा रहा है कि ये व्यक्ति आतिशी मारलेना का PA है… इसके पास से ₹5 लाख कैश पकड़ा गया है। यदि ये सत्य है तो बेहद गंभीर मामला है। pic.twitter.com/2ZlCERK9ex
— Swati Maliwal (@SwatiJaiHind) February 4, 2025
सीएम आतिशी ने की दिल्ली वालों से अपील
दिल्ली का आज का चुनाव, सिर्फ़ एक चुनाव नहीं है, धर्म युद्ध है।
— Atishi (@AtishiAAP) February 5, 2025
यह अच्छाई और बुराई की लड़ाई है।
यह काम और गुंडागर्दी की लड़ाई है।
मेरी सभी दिल्ली वासियों से अपील है कि अपना वोट डालें। काम के लिये वोट डालें, अच्छाई के लिए वोट डालें।
सत्य की विजय होगी।
वहीं सीएम आतिशी ने एक्स अकाउंट पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि 'दिल्ली का आज का चुनाव, सिर्फ एक चुनाव नहीं बल्कि धर्मयुद्ध है। ये अच्छा और बुराई के बीच की लड़ाई है। ये काम करने और गुंडागर्दी करने की राजनीति है।' साथ ही उन्होंने लोगों से वोट करने की अपील करते हुए कहा कि मैं सभी दिल्लीवासियों से अपील करती हूं कि मतदान करें और काम के लिए वोट दें।
ये भी पढ़ें: आप के ओखला से विधायक अमानतुल्ला खान पर FIR, 100 समर्थकों के साथ देर रात प्रचार पर निकले थे