Cheapest Book Market: दिल्ली में किताबों के लिए सस्ते बाजार... कम कीमत में ज्ञान का भंडार

Cheapest Book Market: दिल्ली के तीन बाजार किताब प्रेमियों के लिए नंबर 1 पसंद माने जाते हैं। इन जगहों पर कम कीमत में अच्छी किताबें मिल जाती हैं। कहा जाता है कि इन जगहों पर हर तरह की किताबें उपलब्ध होती हैं।

Updated On 2025-04-12 16:36:00 IST
दिल्ली में सस्ते किताब के बाजार।

Cheapest Book Market: आज का समय जरूर ऑनलाइन का है, लेकिन लोगों को किताबें आज भी ऑफलाइन मोड में पढ़ना ही पसंद होता है। किताब प्रेमियों की मानें, तो किताब पढ़ने का जो मजा हाथ में किताब लेकर पढ़ने में आता है, वो मोबाइल फोन में नहीं आता। इसके कारण ही आज भी लोग सस्ती किताबें खरीदना चाहते हैं। अगर आप भी कम कीमत में किताबें खरीदना चाहते हैं, तो आज हम आपको दिल्ली की तीन ऐसी सस्ते बाजारों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां बेहद कम कीमत में और किलो के भाव में किताबें बिकती हैं। यहां आपको उपन्यास से लेकर नॉलेज से जुड़ी किताबों तक का कलेक्शन आसानी से मिल जाएंगी।

सस्ती किताबों के लिए दरियागंज मार्केट मशहूर

दरियागंज बुक मार्केट।

पुरानी दिल्ली के दरियागंज इलाके में बहुत सी मार्केट लगती हैं। ये जगह बुक लवर्स के लिए जन्नत से कम नहीं है क्योंकि यहां हर तरह की किताबें मिल जाती हैं। किताबों के खजाने की इस मार्केट तक पहुंचने के लिए आपको इसके नजदीकी मेट्रो स्टेशन दिल्ली गेट आना है। ये बाजार सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक खुलता है।

जनपथ बुक मार्केट

जनपथ बुक मार्केट।

दिल्ली के जनपथ मार्केट में आप एक किताब की कीमत में तीन किताबें खरीद सकते हैं। किताब पढ़ने के प्रेमियों के लिए ये अच्छा ऑप्शन है। ये बाजार कनॉट प्लेस के बीचों-बीच स्थित है।  इस मार्केट की खास बात ये है कि यहां पुरानी किताबें बेचकर नई किताबें खरीदी जा सकती हैं। ये मार्केट सुबह 11 बजे खुलता है और रात 8 बजे तक खुलती है। संडे को यह मार्केट बंद रहती है। यहां पहुंचने के लिए आपको राजीव चौक मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 5 से एग्जिट करना होगा।

नई सड़क पर किताबों की भरमार

नई सड़क बुक मार्केट।

पुरानी दिल्ली के लाल किला  के पास नई सड़क इलाका है, जो किताबों के लिए मशहूर है। यहां आपको कम कीमत में किताबें मिल जाती हैं। यहां पर छात्रों की भीड़ ज्यादा देखने को मिलती है। यहां से लोग नई और सेकेंड हेंड दोनों तरह की किताबें खरीद सकते हैं। यहां आने के लिए आपको चांदनी चौक या लाल किला मेट्रो स्टेशन से बाहर आना होगा। बाहर निकलते ही आपको मार्केट दिख जाएगी।

ये भी पढ़ें: Delhi Metro: मेट्रो स्टेशन पर कैब के लिए नहीं करना होगा इंतजार, इस ऐप से बुक कर सकेंगे बाइक, टैक्सी और ऑटो

Similar News