दिल्ली जल संकट पर सियासी उबाल: AAP सरकार के खिलाफ बीजेपी का हल्लाबोल, 52 जगहों पर विरोध प्रदर्शन कर रहे भाजपा कार्यकर्ता

दिल्ली में पानी संकट पर जमकर सियासत हो रही है। इसको लेकर बीजेपी और दिल्ली सरकार लगातार एक दूसरे पर हमलावर हैं। इस बीच बीजेपी ने आज भी प्रदर्शन का ऐलान किया है।

Updated On 2024-06-17 10:53:00 IST
दिल्ली में बीजेपी का प्रदर्शन।

BJP Protest Against Water Crisis: दिल्ली में पानी संकट का मुद्दा लगातार गहराता जा रहा है। इसको लेकर जमकर सियासत हो रही है। सत्ता पक्ष और विपक्ष एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं। जल संकट के खिलाफ दिल्ली में बीजेपी के कार्यकर्ता जमकर विरोध प्रदर्शन कर रहे और दिल्ली सरकार पर निशाना साध रहे हैं।

भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने बीते दिन रविवार को जल संकट के मुद्दे पर दिल्ली के सभी 14 संगठनात्मक जिलों में प्रदर्शन किया था। आज भी बीजेपी के नेता और कार्यकर्ता प्रदर्शऩ कर रहे हैं। जिसमें बीजेपी के विधायक और सांसद भी शामिल हुए हैं। 

वीरेंद्र सचदेवा ने दिल्ली सरकार पर साधा निशाना 

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि पानी की चोरी हो रही है। अरविंद केजरीवाल और उनके नेता पानी की कालाबाजारी कर रहे हैं। अगर चोरी, कालाबाजारी और लीकेज बंद हो जाए तो दिल्ली को पानी मिलेगा। वहीं, भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने कहा कि पानी का संकट कोई नया नहीं है।

उन्होंने कहा कि पिछले 10 सालों से जब से अरविंद केजरीवाल की सरकार है हर साल यह संकट आता है। मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि जब हर साल यह संकट आता है तो उन्होंने इसका स्थाई समाधान क्यों नहीं निकाला? वे चाहते हैं कि यह मुद्दा जीवित रहे और वे आरोपों की राजनीति कर पाएं।

52 स्थानों पर बीजेपी का विरोध प्रदर्शन

अब आज सोमवार को दिल्ली में 52 स्थानों पर प्रदर्शन की घोषणा की है। वहीं, दिल्ली सरकार की जल मंत्री भाजपा पर पाइपलाइन को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगा रही हैं। ऐसे में जल संकट मामले पर सियासत की प्यास बढ़ गई है। दिल्ली बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा ने दिल्ली सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आप सरकार पाइपलाइनों में रिसाव ठीक करने और पानी की चोरी रोकने में असफल है।

ये भी पढ़ें:- बीजेपी के नेतृत्व में महिलाओं ने दिल्ली जल बोर्ड के ऑफिस में की तोड़फोड़, कई लोग हुए घायल

प्रदर्शन में शामिल हैं बीजेपी के सांसद और विधायक 

इस समस्या को दूर करने की जगह जल मंत्री आतिशी भाजपा पर रिसाव का आरोप लगाने की कोशिश कर रही हैं। यह निंदनीय है। दिल्ली सरकार को अपना काम करना चाहिए। अपनी नाकामी छुपाने के लिए वह भाजपा पर तथ्यहीन आरोप लगा रही है। जो की ठीक नहीं है।

उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर जानकारी देते हुए बताया कि आज सोमवार को सुबह 9.30 से 11 बजे तक भाजपा कार्यकर्ता केजरीवाल सरकार की रिसाव और पानी की चोरी को रोकने में विफलता के विरोध में शहर में 52 स्थानों पर विरोध प्रदर्शन करेंगे। भाजपा सांसद, विधायक, पदाधिकारी, पार्षद आदि विरोध प्रदर्शनों में शामिल होंगे।

Similar News