दिल्ली में BJP को बड़ा झटका: विधानसभा चुनाव से पहले AAP में शामिल हुए एमसीडी पार्षद बीबी त्यागी, केजरीवाल ने किया स्वागत

दिल्ली विधानसभा चुनाव से ठीक पहले बीजेपी के एमसीडी पार्षद बीबी त्यागी ने पार्टी को अलविदा कह दिया है। वह आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। अरविंद केजरीवाल ने पार्टी का पटका पहनाकर उनका स्वागत किया।

Updated On 2024-11-04 14:09:00 IST
MCD पार्षद बीबी त्यागी बीजेपी छोड़कर आप में हुए शामिल।

Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव से ठीक पहले बीजेपी को बड़ा झटका लगा है। बीजेपी के लक्ष्मी नगर से एमसीडी पार्षद बीबी त्यागी ने पार्टी को अलविदा कह दिया है और आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए है। इसकी जानकारी AAP ने ट्वीट कर दी है। 

दरअसल, आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने बीबी त्यागी को पार्टी का पटका पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया भी मौजूद रहे। आम आदमी पार्टी ने आधिकारिक एक्स अकाउंट से ट्वीट किया है। जिसमें दो तस्वीरें पोस्ट की गई है। इनमें बेबी त्यागी के साथ अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया नजर आ रहे हैं।

बेबी त्यागी के पार्टी में शामिल होने के बाद आम आदमी पार्टी ने दावा किया है कि विधानसभा चुनाव से पहले आप और मजबूत हो गई है। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व स्टैंडिंग कमेटी के चेयरमैन बीबी त्यागी जी को आम आदमी पार्टी की सदस्यता दिलाई।

खबरों की मानें, तो मनीष सिसोदिया ने बीबी त्यागी को लेकर कहा कि वह जब पत्रकारिता करते थे, तब से बीबी त्यागी को जानते हैं। त्यागी का काफी लंबा राजनीतिक इतिहास रहा है। उनके आम आदमी पार्टी में आने से AAP को मजबूती मिलेगी। वह लक्ष्मी नगर से आते हैं। इसलिए उनके आने से लक्ष्मी नगर ही नहीं, बल्कि पूरी दिल्ली को फायदा मिलेगा। 

कौन हैं बीबी त्यागी  

बता दें कि बीबी त्यागी पूर्वी दिल्ली नगर निगम से मेयर रह चुके हैं। उन्होंने साल 2015 में लक्ष्मी नगर से बीजेपी की टिकट पर चुनाव भी लड़ा था। हालांकि, वह चुनाव हार गए थे। उनकी लक्ष्मी नगर विधानसभा क्षेत्र में मजबूत पकड़ है। दिल्ली में अगले साल विधानसभा चुनाव होना है। जिसके चलते नेताओं ने दल बदलना शुरू कर दिया है। 

Similar News