आतिशी पर 'अफजल अटैक': स्वाति मालीवाल के बाद BJP का हमला, कहा- दिल्ली में अब देशद्रोही सरकार

दिल्ली का नया मुख्यमंत्री चुने जाने के बाद से आतिशी पर बीजेपी हमलावर है। आतंकी अफजल गुरु को लेकर बीजेपी लगातार आतिशी पर हमला बोल रही है।

Updated On 2024-09-17 18:59:00 IST
दिल्ली की नई सीएम।

BJP Attack On Atishi: दिल्ली का नया मुख्यमंत्री चुने जाने के बाद से आतिशी विवादों के घेरे में घिर गई हैं। आप की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने आतिशी पर आरोप लगाया कि आतिशी के माता-पिता आतंकी अफजल गुरु को बचाने के लिए लड़ाई लड़ रहे थे। स्वाति के आरोपों के बाद अब बीजेपी भी इसे मुद्दा बना लिया है।

दिल्ली में अब देशद्रोही सरकार- वीरेंद्र सचदेवा

दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने आतिशी पर सीएम चुने जाने के बाद हमला बोला। उन्होंने कहा कि दिल्ली में अब देशद्रोही सरकार है। अरविंद केजरीवाल ने आतिशी मार्लेना का नाम लेकर दिल्ली को अराजकता की ओर थकेल दिया है। अफजल गुरु का नाम हम सबने सुना है। अफजल गुरु की रिहाई के लिए राष्ट्रपति को याचिका भेजी गई थी। इसमें अफजल गुरु के लिए रिहाई और माफी की मांग की गई थी। इसमें 52 और 51 नंबर पर आतिशी मार्लेना के माता-पिता के हस्ताक्षर हैं। दिल्ली में अब भष्टाचारी के साथ-साथ देशद्रोही सरकार भी चलेगी।

आतिशी मार्लेना अर्बन नक्सल हैं- मनोज तिवारी

बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने भी आतिशी पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने आतिशी को अर्बन नक्सल तक कह डाला। उन्होंने कहा कि आतिशी मार्लेना अर्बन नक्सल हैं, मार्लेना नाम उनका क्यों है। मार्क्स और लेनिन को मिलाकर बना है। उनके पिता ने आतंकी अफजल गुरु के लिए याचिका राष्ट्रपति को दी थी।

आतिशी का परिवार आतंकी को बचाने के लिए लड़ा- मालीवाल

बता दें कि आप की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने एक्स पर लिखा कि दिल्ली के लिए आज बहुत दुखद दिन है। आज दिल्ली की मुख्यमंत्री एक ऐसी महिला को बनाया जा रहा है, जिनके परिवार ने आतंकवादी अफजल गुरु को फांसी से बचाने की लंबी लड़ाई लड़ी। उनके माता पिता ने आतंकी अफजल गुरु को बचाने के लिए माननीय राष्ट्रपति को दया याचिकाएं लिखीं। उनके हिसाब से अफजल गुरु निर्दोष था और उसको राजनीतिक साजिश के तहत फंसाया गया था। वैसे तो आतिशी मार्लेना सिर्फ ‘Dummy CM’ है, फिर भी ये मुद्दा देश की सुरक्षा से जुड़ा हुआ है। भगवान दिल्ली की रक्षा करे!

यह भी पढ़ें:- Who Is Atishi Husband: दिल्ली की नई सीएम आतिशी के पति प्रवीण सिंह कौन हैं? जानें क्या करते हैं काम और कैसे हुई मुलाकात

Similar News