Delhi Lok Sabha Election: 'खुद का कैंडिडेट पीटा गया, और हम पर...' बासुरी स्वराज ने आतिशी को दिया मुंहतोड़ जवाब

Bansuri Swaraj Fires on AAP: मंत्री आतिशी ने कहा कि दिवंगत भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी स्वराज को अदालत में राष्ट्र विरोधी ताकतों को डिफेंड करने के लिए देश के लोगों से माफी मांगनी चाहिए।

Updated On 2024-03-04 07:45:00 IST
Atishi and Bansuri Swaraj

Bansuri Swaraj Fires on AAP: आम आदमी पार्टी ने लोकसभा चुनाव में नई दिल्ली सीट से बांसुरी स्वराज को मैदान में उतारने के लिए भाजपा पर हमला किया। दावा किया कि बांसुरी स्वराज ने एक वकील के तौर पर अदालत में राष्ट्र-विरोधी ताकतों का प्रतिनिधित्व किया है। आप ने केंद्र सरकार की पसंद पर भी सवाल उठाए। 

दिल्ली की मंत्री आतिशी ने कहा कि दिवंगत भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी स्वराज को अदालत में राष्ट्र विरोधी ताकतों को डिफेंड करने के लिए देश के लोगों से माफी मांगनी चाहिए और यह भी मांग की कि भाजपा नई दिल्ली सीट पर नया उम्मीदवार उतारे। 

बांसुरी स्वराज ने किया पलटवार
बांसुरी स्वराज ने आम आदमी पार्टी पर पलटवार किया है। उन्होंने राजेंद्र नगर सीट से आप के कैंडिडेट पर सेलेक्शन पर सवाल उठाया। आप के आरोपों का जवाब देते हुए बांसुरी ने कहा कि मैं पूछना चाहती हूं आपने एक ऐसा उम्मीदवार क्यों खड़ा किया है, जिसे शनिवार को राजेंद्र नगर में अपने ही कैडर द्वारा पीटा गया था? उन्होंने कहा कि आप ने एक ऐसे उम्मीदवार का नाम फाइनल किया है, जो उनकी अपनी पार्टी के सदस्यों को पसंद नहीं है। वे हमारे खिलाफ आरोप लगा सकते हैं लेकिन लोग उन्हें चुनाव में जवाब देंगे।

नई दिल्ली सीट से INDI गठबंधन के उम्मीदवार सोमनाथ भारती ने भी मांग की कि स्वराज और भाजपा को ऐसी गलती के लिए माफी मांगनी चाहिए।

बांसुरी स्वराज और उनकी मां पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज।

आतिशी ने हर्षवर्धन का नाम लेकर भाजपा पर साधा निशाना
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान आतिशी ने निवर्तमान बीजेपी सांसद हर्ष वर्धन के चुनावी राजनीति से बाहर होने के फैसले पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि वर्धन देश, अपने संसदीय क्षेत्र और अपने विधानसभा क्षेत्र के लोगों के लिए अपनी ईमानदारी और कड़ी मेहनत के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने हमेशा जनहित के मुद्दे उठाए और उनके लिए बात की। मुझे लगता है कि यह बहुत स्पष्ट हो गया है कि जिस तरह एक समय कुछ मुद्दे उठाने के कारण उन्हें स्वास्थ्य मंत्री के पद से हटा दिया गया था, आज ऐसा लगता है कि उनकी ईमानदारी के कारण शायद उनका टिकट काट दिया गया है। 

भाजपा ने दिल्ली की 5 सीटों पर उतारे उम्मीदवार
भाजपा ने 2 मार्च को 195 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया। दिल्ली की 7 सीटों में से 5 पर उम्मीदवार उतार दिए हैं। उत्तर पूर्वी दिल्ली में भाजपा ने लगातार तीसरी बार मनोज तिवारी टिकट दिया है। नई दिल्ली से बांसुरी स्वराज, पश्चिमी दिल्ली से कमलजीत सहरावत, दक्षिणी दिल्ली से रामवीर सिंह बिधूड़ी और चांदनी चौक से प्रवीण खंडेलवाल जैसे नए चेहरों को मैदान में उतारा है।

Similar News