Baba Bageshwar Divya Darbar: दिल्ली में एक बार फिर सजेगा बाबा बागेश्वर का दिव्य दरबार, यहां जानें कहां होगा कथा का आयोजन

Baba Bageshwar Divya Darbar in Delhi: बाबा बागेश्वर की कथा के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। कथा स्थल पर सैकड़ों की संख्या में सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं।

Updated On 2024-01-25 14:56:00 IST
दिल्ली में फिर सजेगा बागेश्वर बाबा का दिव्य दरबार।

Baba Bageshwar Divya Darbar in Delhi: बागेश्वर धाम बाबा पंडित धीरेंद्र शास्त्री की हनुमान कथा का आयोजन दिल्ली में फिर से होने जा रहा है। कथा का आजोयन 1 फरवरी से 3 तक उत्तर पूर्वी दिल्ली की घोंडा विधानसभा स्थित तीसरा पुस्ता यमुना खादर में किया जाएगा। कथा का आयोजन मनोज तिवारी के जन्मदिन के उपलक्ष में किया जा रहा है, जिसकी तैयारियां जोरों-शोरों पर है। इन तैयारियों का जायजा लेने के लिए मनोज तिवारी कार्यकर्ताओं के साथ यमुना खादर इलाके में भी दौरा करने कई बार पहुंचे। 

उत्तर पूर्वी दिल्ली में भव्य कथा का आयोजन 

बागेश्वर धाम बाबा पंडित धीरेंद्र शास्त्री उत्तर पूर्वी दिल्ली की घोंडा विधानसभा स्थित तीसरा पुस्ता यमुना खादर में पहली बार 1 फरवरी से लेकर 3 फरवरी तक राम भक्त श्री हनुमंत लाल की कथा राम भक्तों को सुनाने आ रहे हैं। पंडित धीरेंद्र शास्त्री द्वारा जहां भव्य कथा होगी उस स्थल के निरीक्षण के दौरान मनोज तिवारी के साथ DDA के अधिकारी भी मौजूद रहे। दिल्ली नगर निगम के अधिकारी, नेशनल हाईवे के अधिकारी, दिल्ली पुलिस के अधिकारी, भाजपा जिला के दोनों अध्यक्ष, निगम पार्षद भी मौजूद रहे थे। 

सुरक्षा के होंगे पुख्ता इंतजाम 

बाबा बागेश्वर की कथा के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। कथा स्थल पर सैकड़ों की संख्या में सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। इसके साथ ही सिविल डिफेंस, दिल्ली पुलिस, ट्रैफिक पुलिस और वॉलंटियर्स के साथ भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा व्यवस्था को बनाने का काम किया जाएगा। जहां भी बागेश्वर धाम बाबा धीरेंद्र शास्त्री महाराज की कथा का आयोजन होता है, वहां पर लाखों की संख्या में राम भक्त पहुंचते हैं। भक्तों की व्यवस्थाओं को देखते हुए वहां पर टॉयलेट, विश्राम घर और खान-पान की सुविधाओं का भी विशेष ध्यान रखा जाएगा। 

Tags:    

Similar News