केजरीवाल ने पत्नी संग किया यज्ञ: कनॉट प्लेस के इस मंदिर जाते हैं आप नेता, सम्राट अकबर और बराक ओबामा भी हैं कायल
Kejriwal at Hanuman Temple CP: दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपनी पत्नी सुनीता के साथ सीपी के हनुमान मंदिर पहुंचकर यज्ञ किया। इस बात की जानकारी वीडियो को जरिए दी गई है।
Kejriwal at Hanuman Temple CP: दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल ने कनॉट प्लेस के हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना की है। इस बात की जानकारी आम आदमी पार्टी के अधिकारिक एक्स एकाउंट से दी गयी है। इसमें एक वीडियो शेयर की गयी है। इस वीडियो में केजरीवाल ने कहा है कि उन्होंने और उनकी पत्नी ने कनॉट प्लेस के हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना की।
हनुमान मंदिर में यज्ञ कर राष्ट्र की शांति और समृद्धि की प्रार्थना की। भगवान रामचंद्र जी से देश के सभी लोगों के भले और अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना की। दिवाली पर केजरीवाल ने परिवार के साथ लक्ष्मी पूजन करते हुए फोटो शेयर की थी और सभी लोगों के सुख- समृद्धि और एक स्वास्थ्य की कामना की थी।
जय सिया राम 🛕
— AAP (@AamAadmiParty) November 1, 2024
आज मैंने और मेरी धर्मपत्नी ने कनॉट प्लेस के हनुमान मंदिर में यज्ञ किया और भगवान रामचंद्र जी से देश के सभी लोगों के भले और अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना की है।🙏🏻
-@ArvindKejriwal pic.twitter.com/XfWZuEf5hx
जेल से छूटने के बाद भी यहां आए थे केजरीवाल
बता दें कि आम आदमी पार्टी के नेता अक्सर हनुमान मंदिर आकर हनुमान जी के दर्शन करते हैं। केजरीवाल ने जेल से छूटकर सबसे पहले हनुमान मंदिर जाकर आशीर्वाद लिया था। केवल अरविंद केजरीवाल ही नहीं आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया, संजय सिंह और आतिशी भी मंदिर आकर दर्शन करती रहती हैं। इसके अलावा इस मंदिर में प्रतिदिन हजारों की संख्या में लोग दर्शन करने आते हैं।
क्या है मंदिर का इतिहास
इस मंदिर के इतिहास को लेकर कहा जाता है कि पांडवों द्वारा स्थापित पांच मंदिरों में से ये मंदिर एक है। मंदिर की अनोखी बात ये है कि इस मंदिर में 1 अगस्त 1964 से लगातार श्री राम, जय राम, जय-जय राम का जाप किया जा रहा है। इसके कारण इस मंदिर का नाम गिनीज बुक में भी दर्ज है। गिनीज बुक में विश्व का सबसे लंबा जाप होने का रिकॉर्ड दर्ज है। इस मंदिर की इमारत को आंबेर के राजा मान सिंह प्रथम ने अकबर के शासन में बनवाया था। मान्यता है कि संत तुलसीदास जी ने अपनी दिल्ली यात्रा के दौरान हनुमान जी के बालस्वरूप के दर्शन किए थे और यहीं बैठकर हनुमान चालीसा लिखा थी।
सम्राट अकबर भी हुए थे कायल
सम्राट अकबर ने उन्हें बुलाकर चमत्कार दिखाने के लिए कहा था, जिसमें तुलसीदास सफल हुए और तब अकबर भी हनुमान जी के मुरीद हुए। अकबर ने हनुमान मंदिर के शिखर पर इस्लामी चंद्रमा और किरीट कलश भेंट किया। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने भी भारत दौरे के समय मंदिर आकर दर्शन किए थे।
ये भी पढ़ें: दिल्ली भाजपा के दिग्गज नेता AAP में हुए शामिल, केजरीवाल ने किया स्वागत