दिल्ली में चुनावी सरगर्मियां तेज: इलेक्शन से पहले वैष्णो देवी जा रहे केजरीवाल, कहा- चलो बुलावा आया है...

Delhi Politics: दिल्ली में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। हर तरफ तैयारियां जोरों-शोरों पर हैं। ऐसे में दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अपनी पत्नी सुनीता संग माता वैष्णो देवी के दर्शन करने जा रहे हैं। इस बात की जानकारी खुद उन्होंने अपने एक्स अकाउंट से पोस्ट कर दी है।

Updated On 2024-10-21 15:20:00 IST
दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल।

Delhi Politics: दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल अपनी पत्नी सुनीता के साथ माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जा रहे हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट कर दी है। उन्होंने सोमवार सुबह सोशल मीडिया एक्स पर ट्वीट कर लिखा चलो बुलावा आया है, माता ने बुलाया है। आप और आपका परिवार खुश रहे, सुखी रहे। अपनी पत्नी के साथ माता वैष्णो देवी के दर्शन कर उनका आशीर्वाद लेने जा रहा हूं।

बीजेपी पर हमलावर हुए केजरीवाल

हाल ही में अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर मुरारी बापू की एक वीडियो शेयर की। इस वीडियो में बापू कह रहे हैं कि उन्होंने गुजरात की सड़कों का इतना खराब हाल पहले कभी नहीं देखा। इस वीडियो को शेयर करते हुए अरविंद केजरीवाल ने लिखा कि दिल्ली के लोग जान लें मुझे जेल भेजकर इन्होंने दिल्ली की सड़कों का हाल भी गुजरात जैसा कर दिया, लेकिन आपके केजरीवाल ने जेल से छूटते ही आपकी टूटी सड़कों की युद्ध स्तर पर मरम्मत शुरू करवा दी। कुछ दिनों में सभी सड़कें ठीक हो जाएंगी, लेकिन अगर आपने इनको वोट दे दिया तो दिल्ली की सड़कें भी गुजरात की तरह हमेशा खराब रहेंगी।

दिल्ली को बर्बाद कर देगी बीजेपी

बता दें कि दिल्ली में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इसके कारण सभी पार्टियां जोरों-शोरों से तैयारियों में लगे हुए हैं। भारतीय जनता पार्टी हो या आम आदमी पार्टी, सभी राजनीतिक पार्टियां वोटरों को लुभाने की पुरजोर कोशिश कर रहे हैं। हाल ही में अरविंद केजरीवाल ने चुनाव की तैयारियों में देरी के चलते नाराजगी जताई। उन्होंने पीतमपुरा में पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं से कहा था कि जल्द ही दिल्ली में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में आपको चुनाव की तैयारियों में जुट जाना चाहिए। अगर भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली के लोगों को अपने झांसे में ले लिया और दिल्ली में जीत गए तो वो लोग दिल्ली को बर्बाद कर देंगे।

ये भी पढ़ें:- केजरीवाल को SC से झटका: पीएम मोदी से डिग्री मांगने के संबंध में याचिका खारिज, जानिए क्या है पूरा मामला?

Similar News