संजय सिंह को मिली अहम जिम्मेदारी: आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा में AAP संसदीय दल का अध्यक्ष बनाया

Sanjay Singh News: आम आदमी पार्टी ने सांसद संजय सिंह को राज्यसभा में AAP का संसदीय दल का अध्यक्ष नियुक्त किया है।

Updated On 2024-07-05 15:09:00 IST
AAP राज्यसभा सांसद संजय सिंह।

Sanjay Singh News: आम आदमी पार्टी ने सांसद संजय सिंह को राज्यसभा में AAP का संसदीय दल का अध्यक्ष नियुक्त किया है। संजय सिंह की गिनती आम आदमी पार्टी टॉप नेताओं में होती है। वे पार्टी के मुद्दे को लेकर लगातार मुखर भी रहते हैं। ऐसे में सीएम अरविंद केजरीवाल के जेल जाने के बाद से पार्टी की जिम्मेदारी उनके कंधों पर ही है। ऐसे में पार्टी ने उन्हें राज्यसभा में अहम जिम्मेदारी है।

संजय सिंह एक प्रखर वक्ता है। अन्य विपक्षी दलों के शीर्ष नेताओं से उनका अच्छा संबंध है। सीएम केजरीवाल लोकसभा चुनाव के दौरान जहां भी गए संजय सिंह के साथ ही नजर आए। इस बीच पार्टी की ओर से बड़ी जिम्मेदारी मिलने पर संजय सिंह की प्रतिक्रिया सामने आई है।  

ये भी पढ़ें:- दिल्ली शराब घोटाला: सीएम केजरीवाल की जमानत अर्जी पर HC में हुई सुनवाई, अदालत ने CBI से मांगा जवाब

संजय सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री आदरणीय अरविंद केजरीवाल ने हमेशा सड़क से सदन तक आवाज़ बुलंद करने का अवसर दिया। अरविंद केजरीवाल जी द्वारा पार्टी संसदीय दल के अध्यक्ष की जो ज़िम्मेदारी दी गई है उसे पूरी निष्ठा से निभाऊँगा। सीएम केजरीवाल और आम आदमी पार्टी का आभार। 

Similar News