Ghaziabad news : इमरान ने की प्रेमिका की हत्या, कंबल से बंधा 5 बच्चों की मां का शव, कमरे से आ रही थी बदबू

Ghaziabad news : दिल्ली से सटे गाजियाबाद के प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की हत्या कर शव को कंबल में बांधा। शव के कंबल में बंधे होने के कारण बदबू फैली तो पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। महिला की गला दबाकर हत्या।

Updated On 2025-04-25 12:25:00 IST
दिल्ली में महिला की हत्या।

Ghaziabad news : दिल्ली से सटे गाजियाबाद के ट्रोनिका सिटी क्षेत्र के रहने वाले प्रेमी इमरान ने गुरुवार को अपनी प्रेमिका की हत्या कर शव को कंबल में लपेट दिया। शव के सड़ जाने के कारण पड़ोस में बदबू फैल गई। बदबू फैलने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो वहां महिला का शव बरामद हुआ। जांच की तो पता चला कि उसका प्रेमी इमरान फरार है।

एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि इलायचीपुर के गांव में स्थित एक मकान से बदबू और बंद कमरे से खून बह रहा है। गांव के निवासियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और कमरे का दरवाजा तोड़ा, देखा की एक महिला का शव कंबल में लिपटा पड़ा था। कमरे के अंदर खून और बदबू फैली थी।

मृतक की पहचान 40 वर्षीय कृष्णा देवी के रूप में हुई है। महिला दिल्ली के हर्ष विहार की रहने वाली थी। जो वर्तमान समय में फैजुल उर्फ इमरान नाम के युवक के साथ किराय पर रहती थी। फैजुल उर्फ इमरान रंगाई-पुताई का काम करता है।

कृष्णा की मौत की जानकारी देते हुए लोगों ने बताया कि इमरान और कृष्णा के संबंध थे, वह अक्सर यहां इमरान से मिलने आती थी। कृष्णा के बड़े बेटे ने इस बात की पुष्टि की। साथ ही, बेटे ने मां के प्रेमी पर आरोप लगाया और शिकायत दर्ज कराई है। 

एसीपी ने बताया है कि महिला के गले पर निशान हैं। अंदेशा है कि गला दबाकर हत्या की गई है। हालांकि, पुलिस ने इस बात की पुष्टि नहीं की है। उन्होंने कहा है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने तक कुछ भी साफ नहीं कहा जा सकता है। रिपोर्ट आने पर ही मौत के कारण स्पष्ट होगा। मामले की जांच जारी है। साथ ही, आरोपी इमरान की भी तलाश की जा रही है। 

पड़ोसियों का कहना है कि कृष्णा मंगलवार को कमरे पर आई थी। उसी रात महिला का मित्र कमरे की छत पर सोया था। अगले दिन बुधवार को इमरान कमरे से जाने के बाद से वापस नहीं आया है। पड़ोसियों ने आशंका जताई है कि हत्या करने के बाद छत पर सो गया और अगली सुबह आरोपी फरार हो गया। पुलिस आरोपी के बारे में जानकारी जुटा रही है, उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ये भी पढ़ेंः पुलिस के हत्थे चढ़े गोगी गैंग के 3 बदमाश, बड़ी वारदात की फिराक में थे आरोपी

पुलिस ने बताया कि कृष्णा देवी मूलरूप से बुलंदशहर की रहने वाली थी, लेकिन वर्तमान में करीब तीन साल से वह दिल्ली में बच्चों के साथ रह रही थी। कृष्णा के पहले पति की मौत हो गई थी। कृष्णा को पहले पति से तीन बच्चे थे। पति के मर जाने के बाद कृष्णा देवी ने दूसरी शादी की। आपसी मतभेद के कारण तीन साल पहले कृष्णा ने अपने दूसरे पति को भी छोड़ दिया। दिल्ली में रहने के दौरान कृष्णा की मुलाकात इमरान से हुई और दोनों दोस्त बन गए थे।

ये भी पढ़ेंः मम्मी, मैंने कुछ गलत नहीं किया... कुरुक्षेत्र में 10वीं के स्टूडेंट ने की आत्महत्या; टीचर फरार

Similar News