Delhi Police: महेंद्र पार्क इलाके से पांच अवैध बांग्लादेशी गिरफ्तार, 3 ट्रांसजेंडर और 2 महिलाएं होंगी डिपोर्ट

Illegal Bangladeshi Immigrants Arrested: दिल्ली पुलिस ने 5 अवैध बांग्लादेशियों को गिरफ्तार किया है। इनमें 3 ट्रांसजेंडर और 2 महिलाएं शामिल हैं। इन लोगों को डिपोर्ट करने की तैयारी शुरू कर दी गयी है।

Updated On 2025-05-18 10:35:00 IST
दिल्ली पुलिस।

Illegal Bangladeshi Immigrants Arrested: इन दिनों दिल्ली में अवैध बांग्लादेशियों को पकड़ने की कवायद चल रही है। दिल्ली पुलिस की तरफ से अवैध रूप से दिल्ली में रह रहे बांग्लादेशियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले दिल्ली के एलजी वीके सक्सेना के आदेशों पर ये प्रक्रिया शुरू की गयी थी।

इस कड़ी में अब तक सैकडों बांग्लादेशियों को डिपोर्ट किया जा चुका है। इसी कड़ी में दिल्ली पुलिस ने हाल ही में 21 अन्य बांग्लादेशियों को डिपोर्ट किया। वहीं बीते दिन पुलिस ने 5 अन्य बांग्लादेशियों को गिरफ्तार किया है। इनमें 2 महिलाएं और 3 व्यक्ति शामिल हैं। ये सभी दिल्ली के महेंद्र पार्क इलाके में अवैध रूप से रह रहे थे।

जानकारी के अनुसार, ये लोग महेंद्र पार्क इलाके में एक किराये के मकान में रहते थे। साथ ही सड़कों पर भीख मांगकर गुजारा करते थे। उत्तर पश्चिम जिले के डीसीपी भीष्म सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि दिल्ली में पुलिस टीम काफी समय से अवैध बांग्लादेशियों को पकड़ने के लिए अभियान चला रही है। हाल ही में उत्तर पश्चिम जिले की पुलिस टीम ने अवैध रूप से रह रहे 21 बांग्लादेशियों को डिपोर्ट कराया है। इसके बाद पांच अन्य बांग्लादेशियों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें से तीन ट्रांसजेंडर हैं, जो ट्रैफिक सिग्नल पर भीख मांगने का काम करते हैं। इसके अलावा दो महिलाएं भी इस लिस्ट में शामिल हैं।

जानकारी मिली है कि ये लोग भीख मांगते थे। इन लोगों के खिलाफ भारत में आपराधिक गतिविधियों की पुष्टि नहीं हुई है। हालांकि पुलिस टीम इस बारे में जांच कर रही है। इन लोगों को डिपोर्ट करने की प्रक्रिया पर काम किया जा रहा है। बता दें कि दिल्ली में बहुत से ऐसे बांग्लादेशी पकड़े जा चुके हैं, जो ट्रांसजेंडर के रूप में दिल्ली में रह रहे थे। इन लोगों ने कपड़े और दवाइयों के जरिये अपना वेश बदला और सिग्नल पर भीख मांगने लगे। शक होने पर लोगों ने पुलिस को इस बारे में सूचना दी गयी। पुलिस टीम ने इन लोगों को पकड़ने के लिए टीम बनाई और लगभग 10 बांग्लादेशी ट्रांसजेंडर्स को गिरफ्तार कर डिपोर्ट कर दिया।

Tags:    

Similar News