Delhi Crime: दिल्ली के गाजीपुर में बोरे में मिला महिला का शव, पुलिस जांच में जुटी
Woman Body Found in Delhi: दिल्ली में बोरे में बंद महिला का शव मिला है। मृतका की अब तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
दिल्ली में महिला का शव (प्रतीकात्मक तस्वीर)
Woman Body Found in Delhi: दिल्ली में बोरे में बंद महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। मामले के बारे में तब पता लगा जब राह चलते एक व्यक्ति ने शव को देखा। इसके बाद देखते ही देखते घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। मामले के बारे में पता लगने पर पुलिस मौके पर पहुच गई, जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। पुलिस का कहना है कि शव बुरी तरह सड़ा-गला है। ऐसे में अंदाजा लगाया जा रहा है कि महिला की मौत कई दिन पहले हो चुकी है। हालांकि पुलिस इस मामले में आगे कार्रवाई कर रही है।
नहर के पास पड़ा था शव
जानकारी के मुताबिक दिल्ली के गाजीपुर इलाके में हिंडन नहर के पास महिला शव मिला है। मृतका की उम्र करीब 25 से 30 वर्ष बताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि महिला के हाथ और पैर रस्सियों से बंधे हुए थे, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि हत्या के बाद शव को छिपाने के इरादे से बोरे में डालकर फेंक दिया है। हालांकि महिला की अब तक पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में भिजवा दिया है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगा खुलासा
पुलिस का कहना है कि महिला की मौत के असली कारणों का अब तक पता नहीं लग पाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद महिला की मौत के असली कारणों का पता लग पाएगा। घटनास्थल से क्राइम और फॉरेंसिक टीम ने सबूत इकट्ठा कर लिए हैं। फिलहाल पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें। हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए haribhoomi.com के साथ।