Nikki Murder Case: निक्की के साथ ही नहीं गर्लफ्रेंड के साथ भी मारपीट करता था विपिन, FIR हुई थी दर्ज
Nikki Murder Case: ग्रेटर नोएडा में जिंदा जला दी गई निक्की के मर्डर केस के मुख्य आरोपी विपिन भाटी के बारे में पता चला है कि उसकी एक गर्लफ्रेंड थी, जिसने विपिन के खिलाफ मारपीट और शोषण करने का आरोप लगाया था।
निक्की हत्याकांड।
Nikki Murder Case: हाल ही में ग्रेटर नोएडा में निक्की भाटी की मौत का मामला सामने आया। इस मामले की कुछ वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हुईं जिसमें विपिन और उसकी मां निक्की के साथ मारपीट करते नजर आए। वहीं एख अन्य वीडियो में निक्की जलती हुई अवस्था में घर की सीढ़ियों से नीचे उतरती नजर आई। निक्की के परिजनों ने कहा कि उसके पति विपिन भाटी ने उसे जलाया। हालांकि पड़ोसियों ने कहा कि निक्की ने खुद आग लगा ली।
ये तो अभी तक साफ नहीं हो पाया है कि निक्की की हत्या की गई है कि उसने आत्महत्या की है। हालांकि विपिन भाटी निक्की के साथ अकसर मारपीट किया करता था, ये तो साफ है। विपिन के एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर के कारण अकसर निक्की और विपिन का झगड़ा होता था।
वहीं बीते साल विपिन को किसी और लड़की के साथ पकड़ा भी गया था, जिसके बाद विपिन की पिटाई भी हुई थी। वहीं सामने आ रहा है कि विपिन को उसकी गर्लफ्रेंड के साथ पकड़ा गया था। इसके कारण विपिन ने अपनी गर्लफ्रेंड के साथ भी मारपीट की थी। गर्लफ्रेंड के साथ मारपीट करने वाली बात पुलिस तक पहुंच गई थी।
विपिन की गर्लफ्रेंड ने ही उसके खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उसने आरोप लगाया था कि पत्नी ने जब विपिन को रंगे हाथों पकड़ा तो उसने गर्लफ्रेंड की पिटाई कर अपना गुस्सा उतारा। गर्लफ्रेंड ने विपिन पर मारपीट और शोषण का आरोप लगाया था।
बता दें कि 21 अगस्त को विपिन भाटी ने निक्की के साथ झगड़ा किया। उसके साथ मारपीट की। इसके बाद उसे जिंदा जला दिया, जिसके कारण निक्की की मौत हो गई। निक्की की बहन कंचन, जो उसकी जेठानी भी है, उसने विपिन, रोहित, ससुर और सास के खिलाफ दहेज और हत्या का मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर लिया है।
हालांकि इस मामले में अब नया मोड़ आ गया है। विपिन और उसके परिवार वालों के साथ ही उसके पड़ोसियों का कहना है कि कंचन ने खुद आग लगाई। जिस समय कंचन जली थी, उस समय विपिन अपने बच्चों के साथ बाहर था। उन्होंने बताया कि निक्की और उसके ससुरालवालों के बीच रील्स बनाने और पार्लर खोलने के नाम पर अकसर झगड़े होते थे। वहीं विपिन के बेटे ने गवाही दी कि पापा ने मम्मी को चाटा मारा फिर कुछ डालकर लाइटर से जला दिया।