Delhi-Haryana Mausam: दिल्ली-NCR में फिर आएगा बारिश-तूफान, IMD का पूर्वानुमान; हरियाणा में 'लू' से राहत नहीं
Delhi-Haryana Mausam: मौसम विभाग ने आज दिल्ली-एनसीआर में आंधी-तूफान का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कुछ इलाकों में बारिश भी हो सकती है। वहीं, हरियाणा में लोगों को हीटवेवे से राहत नहीं मिल रही है। पढ़े आज का मौसम अपडेट...
Delhi-Haryana Mausam: दिल्ली-एनसीआर में आज फिर से तेज आंधी-तूफान और बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। बीते बुधवार की शाम को आई तेज आंधी और तूफान के साथ बारिश होने से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिल गई है। मौसम विभाग की मानें तो शनिवार को भी राजधानी दिल्ली में धूल भरी तेज हवाएं चलने वाली है।
इस दौरान कुछ इलाकों में हल्की बारिश भी देखने को मिल सकती है। इसके अलावा आकाशीय बिजली भी गिर सकती है। ऐसे में मौसम विभाग ने आज दिल्ली में येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, नोएडा और गाजियाबाद में भी मौसम इसी तरह का रहने वाला है।
दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग के मुताबिक अनुसार, आज यानी शनिवार को राजधानी दिल्ली में तेज आंधी-तूफान के साथ बारिश होने के आसार हैं। इस दौरान राजधानी में अधिकतम तापमान 36-37 डिग्री सेल्सियस तक रहने की उम्मीद है, जबकि न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा। वहीं, गाजियाबाद और नोएडा में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। बता दें कि बीते शुक्रवार को दिल्ली में 37 डिग्री सेल्सियस रहा।
NCR में आज का मौसम
एनसीआर में मौसम की बात करें, तो शनिवार को नोएडा और गाजियाबाद में बिजली कड़कने के साथ ही तेज तूफान आने की संभावना है। इसको लेकर मौसम विभाग की ओर से नोएडा और गाजियाबाद में येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 30-40 किमी को स्पीड से हवाएं चलेंगी। वहीं, फरीदाबाद और गुरुग्राम में मौसम साफ देखने को मिलेगा। साथ ही तापमान भी 40 डिग्री सेल्सियस के नीचे रहेगा।
दिल्ली में आगे कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली में इस हफ्ते के मौसम की बात करें, तो 25 मई को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। इसके अलावा बादलों की गरज के साथ बिजली गिरने की भी संभावना है। इस दौरान तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा। मौसम विभाग के मुताबिक, 26 मई को तापमान में थोड़ा इजाफा होगा और एक बार फिर दिल्ली के लोगों को 40 डिग्री सेल्सियस की धूप का सामना करना होगा।
हालांकि इस दौरान आंशिक रूप से बादल छाए रहने की भी संभावना है। इसके बाद 27 और 28 मई को फिर से तूफान के साथ बारिश हो सकती है। इससे तापमान गिरकर 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा। वहीं, 29 मई को फिर से तापमान बढ़कर 40 डिग्री सेल्सियस पहुंच जाएगा। इस दौरान आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।
हरियाणा में आज कैसा रहेगा मौसम?
हरियाणा में भीषण गर्मी का कहर जारी है। बीते दिनों से हुई बारिश के चलते तापमान में थोड़ी गिरावट देखने को मिली है। लेकिन फिर भी तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के पार है। वहीं, आज फिर से हरियाणा में हीटवेव का कहर देखने को मिलेगा। हरियाणा मौसम विभाग के मुताबिक, आज दिल्ली के 7 जिलों में दिन में हीटवेव और रात में उमस होने वाली है।
इनमें सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी शामिल हैं। इन जिलों में मौसम विभाग ने हीटवेव का येलो अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा चंडीगढ़ समेत प्रदेश के अन्य 5 जिलों में आंधी-तूफान और बिजली गिरने का येलो अलर्ट जारी किया है। इनमें चंडीगढ़ के अलावा पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र और करनाल शामिल हैं।
शुक्रवार को सबसे गर्म रहा
बीते शुक्रवार को हरियाणा का सिरसा जिला सबसे गर्म रहा। यहां पर तापमान 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा हिसार में तापमान 41.6, महेंद्रगढ़ में 41.4, भिवानी में 40.1 और रोहतक में 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, सोनीपत जिले में सबसे कम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।