वंदे भारत एक्सप्रेस का असर: उत्तर रेलवे ने कई एक्सप्रेस और सुपरफास्ट ट्रेनों का समय बदला, देखिये पूरी सूची

बनारस और खजुराहो के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन शुरू हो चुका है। ऐसे में उत्तर रेलवे ने उन ट्रेनों की सूची जारी की है, जिनके समय में बदलाव करने की आवश्यकता पड़ी है। देखिये पूरी सूची...

Updated On 2025-11-12 14:16:00 IST
बनारस-खजुराहो वंदे भारत एक्सप्रेस के चलते कई ट्रेनों के समय में बदलाव।

बनारस-खजुराहो वंदे भारत एक्सप्रेस का मंगलवार से नियमित संचालन शुरू हो गया है। गुरुवार को छोड़कर इस ट्रेन का देानों दिशाओं में संचालन होगा। चूंकि बनारस-खुजराहो वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन शुरू हो चुका है, लिहाजा इस रूट पर चलने वाली कई ट्रेनों का समय भी बदलना लाजमी है। रेलवे ने 8 ट्रेनों की सूची जारी की है, जिसके समय में बदलाव किया गया है। तो चलिये बताते हैं कि इस रूट पर रेलवे की नई समय सारिणी के बारे में...

उत्तर रेलवे के मुताबिक, बनारस-खजुराहो जंक्शन के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन (संख्या 26506) और खजुराहो से बनारस के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन (संख्या 26505) का संचालन शुरू हो गया है। ऐसे में कई ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया है।

20930 Banaras-Udhna JN सुपरफास्ट एक्सप्रेस बनारस से 4:55 बजे रवाना होती है, लेकिन अब यह दस मिनट पहले यानी 4:45 बजे बनारस से रवाना होगी। वाराणसी आने का समय 5:15 बजे है और दस मिनट के ब्रेक के बाद 5:25 बजे रवाना होगी। अब नई समय सारिणी के मुताबिक, यह ट्रेन वाराणसी जंक्शन पर 5:00 बजे पहुंच जाएगी और 5:05 बजे रवाना कर दिया जाएगा। मतलब पहले के मुकाबले 5 मिनट का ही ठहराव होग। यह समय सारिणी 4 जनवरी 2026 से लागू होगी।

20903 Ekta Nagar-Varanasi JN. Mahamana सुपरफास्ट एक्सप्रेस वाराणसी पर आने का समय 23:10 है। अब 11 नवंबर 2025 से इसका आगमन समय 23:20 बजे निर्धारित किया गया है।

16367 Kanniyakumari-Banaras Kashi Tamil Express के वाराणसी जंक्शन पर आगमन समय 23:10 बजे है, लेकिन 13 नवंबर से इस ट्रेन का आगमन समय 23:20 बजे है। हालांकि ठहराव की अवधि पहले की तरह ही दस मिनट रहेगी। बनारस में इसका आगमन 23:35 बजे है, लेकिन नए समय के बाद 23:45 बजे इस ट्रेन का आगमन होगा।

19052 MuzaFFarpur Jn- Valsad Shramik Express का वाराणसी जंक्शन आने का समय 5:10 बजे है, लेकिन 17 नवंबर से यह ट्रेन 5:30 बजे पहुंचेगी।

12372 Bikaner Jn - Howrah Jn Weekly Superfast Express वाराणसी जंक्शन आने का समय 5:00 बजे है और 5:10 बजे प्रस्थान समय है। 1 जनवरी 2026 से आगन समय 4:55 और प्रस्थान समय 5:05 बजे रहेगा।

12447 Manikpur Jn- Hazrat Nizamuddin उत्तर प्रदेश संपर्क क्रांति एक्सप्रेस के मानिकपुर में रवाना होने के समय में भी बदलाव किया गया है। यह मानिकपुर से 18:16 बजे रवाना होती है, लेकिन 1 जनवरी 2026 से 15 मिनट पहले यानी 18:00 बजे रवाना होगी।

14116 Prayagraj Jn- Dr. Ambedkar Nagar Uttar Pradesh Sampark Kranti Express प्रयागराज जंक्शन से 15:20 बजे रवाना होती है। 1 जनवरी 2026 से यह ट्रेन 15.10 बजे रवान होगी।

01025 Dadar- Ballia और 01027 Dadar-Gorakhpur JN Special Express साप्ताहिक है। खुजराओ जंक्शन पर इन ट्रेनों का आगमन समय 12:10 बजे और प्रस्थान समय 12:40 बजे है, लेकिन 11 नवंबर 2025 से आगमन समय 11:20 और प्रस्थान समय 11:45 बजे तय होगा। वहीं माहोबा जंक्शन पर आगमन समय 13:40 की बजाए 13:42 तय किया गया है।

पहले दिन वंदे भारत को मिले 52 यात्री
बता दें कि बनारस से खुजराहो जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन मंगलवार से शुरू हो चुका है। बनारस के प्लेटफॉर्म नंबर 8 से सुबह 5:15 बजे खुजराहो के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को रवाना किया। पहले दिन बनारस से वंदे भारत को सिर्फ 52 यात्री ही मिल पाए। यह ट्रेन बनारस के रवाना होकर विंध्याचल, प्रयागराज छिवकी, चित्रकुट, बांदा, महोबा होते हुए निर्धारित समय 1:10 बजे खजुराहो पहुंच गई। रेलवे अधिकारियों को कहना है कि आने वाले दिनों में यात्रियों की संख्या में इजाफा होगा।

Similar News