Noida Aligarh Expressway: अब बनेगा नया नोएडा-अलीगढ़ एक्सप्रेसवे, इन इलाकों को बड़ा फायदा, 9200 करोड़ होगी लागत

Noida Aligarh Expressway: नोएडा से अलीगढ़ तक नया एक्सप्रेसवे बनाया जाएगा। इस परियोजना पर यमुना एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी (YEIDA) तेजी से काम कर रही है।

Updated On 2025-06-16 14:30:00 IST

नोएडा से अलीगढ़ तक बनेगा नया एक्सप्रेसवे।

Noida-Aligarh Expressway Project: केंद्र सरकार की ओर से लोगों को बेहतर सड़क नेटवर्क और यातायात की बेहतर सुविधा देने के लिए कई परियोजनाएं शुरू की जा रही हैं। इसी कड़ी में सरकार की ओर से नोएडा से अलीगढ़ के बीच एक नया एक्सप्रेसवे बनाने की योजना है। यमुना एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी (YEIDA) इस परियोजना पर तेजी से काम कर रही है। इससे किन क्षेत्र के लोगों को फायदा होगा, यह जानने के लिए खबर को स्क्रॉल करके पढ़ें-

13300 एकड़ जमीन का होगा अधिग्रहण
परियोजना को लेकर ग्रेटर नोएडा के 36 गांव और अलीगढ़ के 5 गांव शामिल किए जाएंगे। इन गांवों की करीब 13,300 एकड़ जमीन का अधिग्रहण करने का फैसला लिया गया है। ऐसा कहा जा रहा है कि जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया में किसी बिचौलिए को शामिल नहीं किया जाएगा। परियोजना के तहत किसानों के साथ सीधा संपर्क करके पारदर्शी लेन-देन के तरीके से जमीन अधिग्रहण किया जाएगा।

किसानों को जमीन की वास्तविक कीमत मिलेगी
YEIDA की ओर से कहा गया है कि जमीन बेचने वाले किसानों को भुगतान उनके बैंक खातों में कर दिया जाएगा। सरकार ने यह फैसला भ्रष्टाचार को रोकने, किसानों का विश्वास जीतने और प्रक्रिया को तेजी से पूरा करने के लिए उठाया है। इस फैसल से किसानों को उनकी जमीन की वास्तविक कीमत भी मिलेगी। नया एक्सप्रेसवे यमुना एक्सप्रेसवे के आसपास के क्षेत्र को जोड़ता है, जिसे सरकार द्वारा औद्योगिक हब और लॉजिस्टिक कॉरिडोर के रूप में विकसित करने की योजना बनाई जा रही है। इससे युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे और व्यापारिक गतिविधियों को भी विस्तार मिलेगा।

परियोजना को लेकर बैठक हुई
परियोजना को लेकर 28 मार्च को हुई यमुना एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी (YEIDA) की बैठक हुई थी। परियोजना के लिए 9200 करोड़ रुपये का बजट प्रस्तावित किया गया है। 5000 करोड़ रुपये केवल जमीन अधिग्रहण के लिए तय किए गए हैं। बची हुई राशि का इस्तेमाल इन्फ्रास्ट्रक्चर और अन्य विकास कार्यों के लिए इस्तेमाल किया जाएगा। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के नेतृत्व में सरकार का उद्देश्य सिर्फ रोड कनेक्टिविटी बेहतर करने के साथ आर्थिक क्षेत्र को भी मजबूत करना है।नई सड़कों और एक्सप्रेसवे की सहायता से यात्रा का समय कम हो जाएगा।

एक्सप्रेसवे से क्या फायदा होगा ?

  • दिल्ली-NCR से अलीगढ़ तक तेज कनेक्टिविटी होगी।
  • ग्रेटर नोएडा और यमुना एक्सप्रेसवे के विस्तार में सहायक होगा।
  • औद्योगिक और लॉजिस्टिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।
  • हजारों लोगों के लिए रोजगार नए अवसर खुलेंगे।
  • किसानों को पारदर्शी और उचित मुआवजा मिलेगा।
Tags:    

Similar News