Nand Nagri Flyover: मंत्री प्रवेश वर्मा ने नंद नगरी फ्लाईओवर की ओपनिंग डेट का किया खुलासा, बोले- पीएम मोदी...

उत्तर-पूर्वी दिल्ली में नंद नगरी फ्लाईओवर के खुलने को लेकर मंत्री प्रवेश वर्मा ने बड़ी घोषणा की है। उन्होंने इस फ्लाईओवर के खुलने की तारीख बता दी है। साथ ही ये भी बताया कि इस फ्लाईओवर का कितना काम बाकी है।

Updated On 2025-07-08 12:19:00 IST

मंत्री प्रवेश वर्मा और मनोज तिवारी ने नंद नगरी फ्लाईओवर का निरीक्षण किया

Nand Nagri Flyover: उत्तर-पूर्वी दिल्ली के लोग नंद नगरी फ्लाईओवर के खुलने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में लोक निर्माण विभाग के मंत्री प्रवेश वर्मा ने इस फ्लाईओवर के खुलने की तारीख बता दी है। उन्होंने नंद नगरी टी-जंक्शन फ्लाईओवर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ये इलाका दिल्ली के सबसे व्यस्त ट्रैफिक कॉरिडोर में से एक है।

ऐसे में यहां फ्लाईओवर बनने से लोगों को काफी सहूलियत होने वाली है। इस फ्लाईओवर का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। इसे सितंबर के मध्य पीएम मोदी के जन्मदिन पर खोलने की तैयारी है। बता दें कि पीएम मोदी का जन्मदिन 17 सितंबर को मनाया जाता है। ऐसे में ये कहा जा सकता है कि 17 सितंबर 2025 को नंद नगर फ्लाईओवर को आम जनता के लिए खोला जा सकता है।

जानकारी के अनुसार, ये फ्लाईओवर वजीराबाद रोड यानी मंगल पांडे रोड को सिग्नेचर ब्रिज से गाजियाबाद बॉर्डर तक पूरी तरह सिग्नल फ्री बनाने की योजना का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। इस फ्लाईओवर के बनने से लगभग 6-7 किलोमीटर लंबे वजीराबाद रोड पर कई ट्रैफिक कट और अव्यवस्थित चौराहों पर लग रहे जाम से निजात मिलेगी।

बता दें कि सोमवार को लोक निर्माण विभाग के मंत्री प्रवेश वर्मा ने सांसद मनोज तिवारी और दिल्ली विधानसभा के उपाध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट के साथ फ्लाईओवर का निरीक्षण किया। फ्लाईओवर का निरीक्षण करने के बाद मंत्री प्रवेश वर्मा ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा कि आज सांसद मनोज तिवारी और विधायक मोहन सिंह बिष्ट की मौजूदगी में नंद नगरी फ्लाईओवर का निरीक्षण किया। इस प्रोजेक्ट का काम लंबे समय से अटका पड़ा हुआ था। इसकी वजह ये थी कि इस साइट के बीच 27 पेड़ों को काटने की अनुमति नहीं मिल रही थी।

हालांकि सीएम रेखा गुप्ता की सरकार की सरकार ने हर लंबित परियोजना को सुलझाने का संकल्प लिया है। कई बैठकें और डीडीए, वन विभाग तथा एनजीटी समेत कई संबंधित विभागों ने समन्वय बनाया और इन पेड़ों को काटने की अनुमति मिल गई। इस फ्लाईओवर का काम अंतिम चरण में है। इसका काम जल्द खत्म हो जाएगा। इसके बाद नंद नगरी, भजनपुरा और आसपास के इलाकों के लोगों को राहत से निजात मिलेगी।  

Tags:    

Similar News