Delhi Crime: नेहरू विहार में मासूम से रेप के बाद हत्या, सूटकेस में खून से लथपथ मिली; केजरीवाल भड़के
Delhi Crime News: दिल्ली के नेहरू विहार में 9 साल की मासूम का रेप करके उसकी हत्या कर दी गई। इस वारदात से गुस्साए अरविंद केजरीवाल ने भाजपा पर निशाना साधा है।
Delhi crime news: दिल्ली के नेहरू विहार में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां 9 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया गया। इसके बाद पीड़िता को बुरी तरह पीटा गया। मरा जानकर उसे सूटकेस में डाल दिया, जिसके बाद आरोपी फरार हो गया। बच्ची की तलाश में घटनास्थल पर पहुंचे तो उसे लहूलुहान हालत में पाया। आनन-फानन में उसे नजदीकी अस्पताल में पहुंचाया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिपलाफ रेप हत्या और अन्य धाराओं के तहत जांच शुरु कर दी है। उधर, इस वारदात से गुस्साए आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भाजपा पर हमला बोला है।
पीड़ित के परिवार को स्थानीय लोगों पर शक
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, नेहरू विहार में रहने वाली 9 वर्षीय बच्ची अपने घर से अपनी बड़ी अम्मी को बर्फ देने के लिए निकली थी। 2 घंटे से ज्यादा समय बीत जाने के बाद भी बच्ची घर नहीं लौटी। बच्ची के न लौटने पर पूरा परिवार चिंतित हो गया। जब उसके पिता उसे ढूंढने निकले तो एक शख्स ने बताया कि उनकी बच्ची को घर से करीब 200 मीटर दूर एक फ्लैट की ओर जाते हुए देखा था।
उसके पिता उसे तलाशते हुए उस फ्लैट की दूसरी मंजिल पर पहुंचे तो देखा कि फ्लैट के बाहर ताला लटका है। उन्होंने ताला तोड़ा और अंदर गए तो देखा कि एक सूटकेस से खून रिस रहा है। सूटकेस खोलने पर उनकी बच्ची लहुलूहान हालत में मिली।
अस्पताल ले जाने से पहने ही बच्ची की मौत
पीड़ित के पिता उसे बेहोशी की हालत में जेपीसी अस्पताल लेकर गए। लेकिन, अस्पताल पहुंचने से पहले ही बच्ची की मौत हो चुकी थी। इस पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस द्वारा की गई प्राथमिक मेडिकल जांच और बच्ची के चेहरे और शरीर के अन्य अंगों पर चोट के निशान के आधार पर यौन उत्पीड़न की आशंका जताई है। बहरहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मामले में एक शख्स को हिरासत में भी लिया गया है। संबंधित पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
केजरीवाल ने भाजपा पर साधा निशाना
इस वारदात के बाद आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। केजरीवाल ने अपनी एक्स पोस्ट में लिखा, 'दिल्ली में 9 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म और हत्या की घटना ने सबको झकझोर दिया है। दिल्ली की कानून व्यवस्था को बीजेपी ने बिगाड़ दिया है। भाजपा की चार इंजन वाली सरकार में भी हमारी बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। गृह मंत्री अमित शाह जी और उनकी 4-इंजन वाली सरकार को जवाब देना ही होगा।'