Mahila Samridhi Yojana: महिला समृद्धि योजना पर बड़ा अपडेट, मिलेंगे 2500 रुपए लेकिन अकाउंट से निकाल पाएंगी आधे, जाने क्यों?
Mahila Samridhi Yojana: महिला समृद्धि योजना के तहत महिलाओं को 2500 रुपए प्रति माह देने की योजना पर मुहर लग चुकी है। ये पैसे महिलाओं के अकाउंट में आएंगे। कहा जा रहा है कि महिलाएं इन पैसों में से आधे ही निकाल पाएंगी।
महिला समृद्धि योजना।
Mahila Samridhi Yojana: बीते दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली की महिलाओं को 2500 रुपए प्रति माह का लाभ देने का वादा किया था। सरकार ने इसी वादे को पूरा करने के लिए एक और कदम उठाया है। दिल्ली सरकार की तरफ से महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए "महिला समृद्धि योजना" को मंजूरी दे दी गई है।
इस योजना के तहत दिल्ली की 21 साल से 60 साल तक की महिलाओं को 2500 रुपए प्रति माह की आर्थिक सहायता दी जाएगी। महिलाओं के खातों में 2500 रुपए तो आएंगे, लेकिन वे इनमें से मात्र आधे पैसा ही निकाल पाएंगी।
योजना को मिली मंजूरी
दिल्ली सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में इस योजना को मंजूरी दी जा चुकी है। इस योजना के लिए 5100 करोड़ रुपए का बजट भी आवंटित किया गया है। अब इस योजना को अमलीजामा पहनाया जा रहा है। कहा जा रहा है कि महिलाओं को हर महीने 2500 रुपए जल्द दिए जाएंगे। महिलाओं को 2500 रुपए उनके अकाउंट में जरूर भेजे जाएंगे, लेकिन वो इसमें से आधे पैसे ही निकाल पाएंगी।
आधे पैसों की कराई जाएगी RD
महिलाओं के खातों में आने वाली 2500 रुपए की धनराशि DBT (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से उनके खातों में भेजी जाएगी। हालांकि महिलाएं पूरी राशि एक साथ नहीं निकाल पाएंगी। वे आधी धनराशि तुरंत निकाल सकेंगी। बाकी के बचे पैसों का RD (Recurring Deposit) खाते में जमा होगी। इस राशि को एक निश्चित समय अवधि के बाद निकाला जा सकेगा। जल्द समिति द्वारा इसका राशि निर्धारण और समय सीमा निर्धारित की जाएगी।
20 लाख महिलाओं को मिलेगा फायदा
दिल्ली सरकार का कहना है कि महिला समृद्धि योजना से दिल्ली की लगभग 20 लाख महिलाओं को फायदा होगा। इसके लिए 5100 करोड़ रुपए का बजट निर्धारित किया गया है। इस योजना का लाभ सही और जरूरतमंद महिलाओं को मिल सके, इसके लिए हर पहलू पर चर्चा की जा रही है।