जनकपुरी में तेज रफ्तार कार का कहर: दो की मौत, दो घायल, 19 साल का लड़का चला रहा था गाड़ी

Delhi Accident: दिल्ली के जनकपुरी इलाके में एक 19 साल के लड़के ने तेज रफ्तार कार से चोर लोगों को कुचल दिया। इनमें से दो लोगों की मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

Updated On 2025-05-29 14:03:00 IST

दिल्ली में हुआ सड़क हादसा। 

Delhi Accident: दिल्ली के जनकपुरी इलाके में एक तेज रफ्तार कार का कहर देखने को मिला। ये कार एक 19 साल का लड़का चला रहा था। कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि उसने पहले एक साइकिल सवार व्यक्ति को टक्कर मारी और फिर पास में बनी झुग्गी में घुस गई। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए।

एक साइकिल सवार को टक्कर मार, झुग्गी में जा घुसी कार

जानकारी के अनुसार, दिल्ली के जनकपुरी थाने में पुलिस को सुबह लगभग 3.30 बजे सूचना मिली कि एक तेज रफ्तार कार ने एक साइकिल सवार को टक्कर मार दी और फिर सड़क किनारे बनी झुग्गी में जा घुसी। इस हादसे में कई लोग घायल हो गए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और देखा कि इस हादसे में चाल लोग घायल हैं। घायलों को नजदीकी अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों दो लोगों को मृत घोषित कर दिया। दो अन्य घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। हालांकि अब तक घायलों और मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है।

पकड़ा गया आरोपी

इस बारे में जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि इस मामले में पुलिस जांच कर रही है। शुरुआती जांच में पता चला है कि एक 19 साल का लड़का तेज स्पीड में गाड़ी चला रहा था। तेज रफ्तार गाड़ी ने पहले एक साइकिल सवार को टक्कर मारी और फिर सड़क के पास बनी झुग्गी में जा घुसी। झुग्गी के अंदर कुछ लोग सो रहे थे, जो घायल हो गए। घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया और दो लोगों को अस्पताल में भर्ती कर लिया। घायलों का इलाज चल रहा है। वहीं पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है। मामला दर्ज कर आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

Tags:    

Similar News