Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में दहेज के लिए युवती का मर्डर, सास-पति पर जलाने का आरोप

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा के सिरसा गांव में निक्की नाम की महिला की हत्या कर दी गई। सास और पति अकसर उसके साथ मारपीट किया करते थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Updated On 2025-08-23 15:11:00 IST

निक्की हत्याकांड के आरोपी विपिन का एनकाउंटर।

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा के कासना कोतवाली के सिरसा गांव में निक्की नाम की महिला दहेज के लालचियों की भेंट चढ़ गई। उसके पति, सास और ससुर ने मिलकर जलाकर उसकी हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार दोपहर को आरोपियों ने निक्की पर ज्वलनशील पदार्थ डाला और आग लगा दी। तड़प-तड़प कर निक्की की मौत हो गई। निक्की के जानकारों ने इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

बता दें कि ग्रेटर नोएडा के दादरी के रूपवास गांव की लड़की आचल उर्फ निक्की की शादी ग्रेटर नोएडा के सिरसा गांव निवासी विपिन भाटी से 8 साल पहले हुई थी। निक्की के चाचा राज सिंह ने मीडिया को जानकारी दी कि उन्होंने अपनी हैसियत के हिसाब से शादी के बढ़िया इंतजाम किए और खूब खर्च किया। इसके बावजूद लड़का पक्ष के लोग खुश नहीं थे। वे दहेज के लिए निक्की को अक्सर परेशान किया करते थे। हाल ही में उसके ससुरालवालों ने दहेज के लिए 35 लाख रुपए की मांग की थी। शुक्रवार दोपहर आरोपियों ने निक्की पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर उसकी हत्या कर दी।


वहीं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर आरती नाम के अकाउंट से निक्की के साथ हुई मारपीट का वीडियो शेयर किया गया है। इस वीडियो में दीपक और एक महिला निक्की के साथ मारपीट करती नजर आ रही है। वहीं पीछे खड़े घरवाले तमाशा देख रहे हैं। किसी ने छुपके से इस वीडियो को रिकॉर्ड किया।


वहीं इस अकाउंट पर एक और वीडियो शेयर किया गया, जिसमें लिखा था कि आरती को उसके पति ने अपनी मां के कहने पर जला के मारा है। वो अपनी गर्लफ्रेंड के साथ बाहर लिव-इन रिलेशनशिप में रहता था। इसके कारण उसने निक्की को मार डाला। ये लोग निक्की को मार कर भाग गए। ये घटना शुक्रवार शाम को 6 बजे घटी। 5 दिन पहले ही निक्की अपने मायके से ससुराल गई थी। 

Tags:    

Similar News