Extra Lanes: गाजियाबाद में ABES कॉलेज के पास एंट्री-एग्जिट के लिए बनेगी एक्स्ट्रा लेन, ट्रैफिक से मिलेगा छुटकारा
ABES College Extra Lanes: गाजियाबाद में NHAI ABES कॉलेज के पास एंट्री और एग्जिट के लिए एक-एक एक्स्ट्रा लेन बनाई जाएगी, ताकि ट्रैफिक जाम की समस्या से भी छुटकारा मिल सके।
गाजियाबाद में ट्रैफिक खत्म करने के लिए बनेगी एक्स्ट्रा लेन। (प्रतीकात्मक तस्वीर)
ABES College Extra Lanes: गाजियाबाद में NHAI ने नेशनल हाईवे-9 पर ABES कॉलेज के पास एंट्री और एग्जिट के लिए एक-एक एक्स्ट्रा लेन बनाने का फैसला किया है। एक्स्ट्रा लेन बन जाने के बाद कॉलेज के पास जाम की समस्या खत्म हो जाएगी। बताया जा रहा है कि सुबह और शाम गाड़ियों का दबाव बढ़ जाने से ट्रैफिक की समस्या हो जाती है। संभावना है NHAI इसी महीने से सड़क के चौड़ीकरण का काम शुरू कर देगा।
NH-9 पर वाहनों का दबाव बढ़ने से ABES कॉलेज के पास ट्रैफिक हो रहा था। जिसकी वजह से क्रॉसिंग रिपब्लिक से दिल्ली जाने और दिल्ली से क्रॉसिंग रिपब्लिक वापस लौटने पर ट्रैफिक का सामना करना पड़ता है। इसके समाधान के लिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने करीब 1 साल पहले ABES कॉलेज के पास एंट्री और एग्जिट स्थान बनाए थे, यहां वाहनों के लिए एक-एक लेन बनाई गई थी। गाड़ियों के आने-जाने के लिए केवल एक-एक लेन होने के कारण वाहनों का दबाव हो बढ़ गया।
NHAI ने 10 करोड़ किए थे खर्च
बताया जा रहा है कि क्रॉसिंग रिपब्लिक के लोग एंट्री और एग्जिट स्थान पर एक-एक एक्स्ट्रा लेन बनाने के लिए NHAI से मांग कर रहे थे। जिसके बाद NHAI ने लोगों की मांग पर प्रस्ताव मंजूरी के लिए विभाग को भेज दिया है। NHAI के मुताबिक एक-एक एक्स्ट्रा लेन बनाने के लिए सड़क को चौड़ा किया जाएगा। मंजूरी के बाद इस महीने से इस पर काम शुरू कर दिया जाएगा। NHAI ने एंट्री और एग्जिट स्थान बनाने पर करीब 10 करोड़ रुपये खर्च किए थे।
एलिवेटेड रोड के लिए DPR तैयार
स्थानीय लोगों ने तत्कालीन केंद्रीय मंत्री वीके सिंह से एंट्री और एग्जिट स्थान बनाने के लिए मांग की थी। इसके बाद वीके सिंह ने ABES के पास लोगों की सुविधा के लिए एंट्री और एग्जिट जगह बनवाए थे। स्थानीय लोगों ने संभावना जताई है कि दो एक्स्ट्रा लेन बनने से जाम की समस्या खत्म हो जाएगी। NHAI का कहना है कि ग्रेटर नोएडा से क्रॉसिंग रिपब्लिक को जोड़ने वाले एलिवेटेड रोड की DPR तैयार कर ली गई है, मंत्रालय से DPR पर मंजूरी के बाद काम शुरू कर दिया जाएगा।
अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें। हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।