Prime Minister House: जब देश में नहीं था पीएम हाउस, तब कहां रहते थे पंडित जवाहरलाल नेहरू?

आज हमारे देश में प्रधानमंत्री के रहने के लिए एक प्रधानमंत्री आवास होता है। परन्तु क्या आप जानते है,देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के समय ऐसा कोई आवास नहीं था।

Updated On 2025-08-11 09:52:00 IST

 देश के पहले प्रधानमंत्री का आवास 

Prime Minister House: जब पंडित जवाहरलाल नेहरू देश के पहले प्रधानमंत्री बने थे, तो उस समय उनके पास रहने के लिए कोई स्थायी पीएम आवास नहीं था। ऐसे में दिल्ली में कहां रहे थे पंडित जवाहरलाल नेहरू? चलिए उस जगह के बारे में जानते है। अब हमारे देश के प्रधानमंत्री को रहने के लिए एक स्थायी बंगला दिया जाता है। वर्तमान पीएम नरेंद्र मोदी के लिए भी एक पीएम आवास दिया गया है, उनका यह आवास 7 लोक कल्याण मार्ग में स्थित है।

जब जवाहरलाल नेहरू देश के पहले प्रधानमंत्री बने, तो उन्हें रहने के लिए तीन मूर्ति भवन दिया गया था। इससे पहले यह भवन ब्रिटिश भारतीय सेना के कमांडर इन चीफ का आवास हुआ करता था। आज यह बिल्डिंग राष्ट्रपति भवन के दक्षिण में स्थित है।


पहले इस भवन का नाम फ्लैग स्टाफ हाउस हुआ करता था, जिसे बदलकर तीन मूर्ति भवन कर दिया गया है। इस मूर्ति भवन को पत्थर और प्लास्टिक से बनाया गया था। इस बिल्डिंग में फ्रांसीसी और विक्टोरियन आर्किटेक्ट का मिश्रण शामिल है।

इस भवन के बाहर एक चौक बना हुआ है, जिसके बीच में तीन मूर्ति रखी हुई है। ये तीन मूर्तिया मैसूर, जोधपुर, हैदराबाद राज्य के शस्त्रधारी सैनिकों का प्रतिनिधित्व करती है। इन तीनों मूर्तियों के कारण ही इस भवन को तीन मूर्ति कहा जाता है।


जब जवाहरलाल नेहरू देश के पहले प्रधानमंत्री बने तो उनके पास रहने के लिए आवास नहीं था। तब साल 1947 की आजादी के बाद यह निर्णय लिया गया कि प्रधानमंत्री तीन मूर्ति भवन में रहेंगे। उस समय कमांडर इन चीफ इसी बिल्डिंग में रहा करते थे, इस फैसले के बाद उन्हें दूसरे भवन में शिफ्ट कर दिया गया था।

जवाहर लाल नेहरु ने फ्लैग स्टाफ हाउस को अपने रहने का स्थान बना लिया। बाद में उनकी बेटी इंदिरा गांधी भी यहां रहने लगी थी। यह आवास देश के प्रधानमंत्री के लिए काफी अच्छा था। 


पंडित जवाहरलाल नेहरू अपनी मृत्यु तक इसी भवन में रहे थे। इस भवन में वो करीब 16 सालों तक रहे थे। इसलिए यह बिल्डिंग दिल्ली का पावर सेंटर और प्रधानमंत्री आवास बन गई थी। आज से लगभग दो साल पहले ही इस दिल्ली के नेहरू मेमोरियल म्यूजियम एंड लाइब्रेरी का नाम बदलकर प्रधानमंत्री म्यूजियम एंड लाइब्रेरी कर दिया है।

Tags:    

Similar News