Delhi Beautiful Places: दिल्ली की इन खूबसूरत जगहों को करें एक्सप्लोर, वीकेंड पर बनाएं प्लान

Delhi Beautiful Places: अगर आप इस वीकेंड पर घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो आप दिल्ली की इन जगहों की तरफ रुख कर सकते हैं। ये शांत जगह आपको एक अच्छा एक्सपीरियंस दे सकती हैं।

Updated On 2025-07-09 07:00:00 IST

दिल्ली में घूमने की जगह।

Delhi Beautiful Places: दिल्ली में कई ऐतिहासिक किले, मंदिर, मस्जिद और गुरूद्वारे मौजूद हैं, जो देखने लायक है। इन जगहों पर जाकर आपको शांति मिलती है। परन्तु आज के दौर में हर जगह भीड़ ही भीड़ दिखाई देती है। लोग वीकेंड के दिनों में शांति वाली जगह पर अपने परिवार के साथ घूमना चाहते हैं। अगर आप भी कुछ ऐसा प्लान कर रहे हैं, तो आज हम आपको की कुछ ऐसी जगहों से रूबरू कराना चाहते हैं, जो आपके वीकेंड को खुशनुमा बना देंगे। ये जगह खासकर उन लोगों के लिए बेहतरीन ऑप्शन हैं, जो प्राकृति से लगाव रखते हैं। आइए जानते हैं...

संजय वन


आप दिल्ली के संजय वन जा सकते हैं। ये दिल्ली के दक्षिण में स्थित बेहद शान्त जगह है। यह वन लगभभ 780 एकड़ में फैला हुआ है। यहां पर अनेक तरह के पशु-पक्षियों की प्रजाति और वनस्पति देखने को मिल जाती हैं। यहां बच्चों के खेलने के लिए भी काफी अच्छे विकल्प हैं। यह जगह आपको शान्ति का अनुभव कराएगी। यहां की हवा शुद्ध और ताजगी भरी हुई है।

जहांपनाह सिटी फॉरेस्ट


जहांपनाह सिटी फॉरेस्ट दिल्ली के दक्षिणी भाग में है, जो कि 800 एकड़ में फैला हुआ है। यहां पर आप अपने परिवार के साथ सुबह की सैर या पिकनिक के लिए जा सकते हैं। इस जगह आप बच्चों के साथ साइकिलिंग कर सकते हैं और उनके साथ गेम्स भी खेल सकते हैं। यह जगह स्थानीय निवासियों के ही नहीं बल्कि पर्यटकों के बीच भी फेमस है। यहां पर अनेक वैराइटी के पेड़-पौधे और पक्षी देखने को मिलते हैं।

असोला भट्टी वन्यजीव अभयारण्य


असोला भट्टी वन्यजीव अभयारण्य दिल्ली के छतरपुर में स्थित है, जो 6800 एकड़ जमीन पर फैला हुआ है। इस वन्यजीव अभयारण्य में नीलगाय, खरगोश, तीतर और कई वन्यजीव देखने को मिलते हैं।  प्रकृति की दृष्टि से ये एक महत्वपूर्ण अभयारण्य है। इस जगह पर आप ट्रेकिंग का भरपूर आंनद ले सकते हैं। यहां पर आपको पहाड़ियां, झरने और झीलों का सुखद अनुभव मिलेगा।

कमला नेहरू नॉर्थ रिज


कमला नेहरू नॉर्थ रिज दिल्ली विश्वविद्यालय के उत्तर में स्थित है, जो अपनी प्रकृतिक सुन्दरता के लिए जाना जाता है। इस जगह पर आपको ऐतिहासिक स्मारक और हरियाली एक साथ देखने को मिलेगी। इस खूबसूरत जगह पर आप अपने दोस्त, परिवार या पार्टनर के साथ यादगार और क्वालिटी टाइम बिता सकते हैं।

Tags:    

Similar News