Doctor Assaulted Case: नवजात शिशु की मौत से गुस्साई महिलाओं ने डॉक्टर पर किया हमला, स्टेथोस्कोप से गला दबाने की कोशिश

Doctor Assaulted Case: रोहिणी के बाबा भीमराव अंबेडकर अस्पताल में एक नवजात बच्चे की मौत से गुस्साए तीमारदारों ने डॉक्टर पर हमला कर दिया। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है।

Updated On 2025-06-11 11:31:00 IST

दिल्ली की महिला डॉक्टर पर हमला।

Doctor Assaulted Case: दिल्ली के रोहिणी में बाबा भीमराव अंबेडकर अस्पताल में एक नवजात बच्चे की मौत हो गई थी। इस बात से गुस्साए तीमारदारों ने एक महिला डॉक्टर पर हमला कर दिया। इतना ही नहीं आरोप ये भी है कि उन्होंने डॉक्टर के गले में पड़े स्टेथोस्कोप से गला दबाने की कोशिश की और उनके कपड़े भी फाड़ दिए। महिला डॉक्टर के शरीर पर नाखून के कई निशान मिले।

महिला डॉक्टर ने पुलिस को सूचना दी कि वो अपने वार्ड में जा रही थीं। इसी दौरान वार्ड में भर्ती एक महिला की पांच महिला रिश्तेदारों ने उन पर हमला कर दिया। उन्होंने गला दबाते हुए कपड़े फाड़ डाले। उनके शरीर पर नाखून के कई निशान भी मिले हैं। बीच-बचाव करने आई एक महिला डॉक्टर के साथ भी हाथापाई की गई। इस मामले में आंबेडकर अस्पताल के रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन ने भी विरोध जताया। उन्होंने अस्पताल प्रशासन से मांग की है कि वे इस मामले में सख्त कार्रवाई करें। वहीं दिल्ली मेडिकल एसोसिएशन की तरफ से 11 जून को "काला दिवस" ​​​​घोषित किया गया। साथ ही उन्होंने शहर भर के डॉक्टरों से अपील की कि वे हमला करने वाले डॉक्टर के प्रति एकजुटता दिखाएं और ड्यूटी पर काले रिबन पहनें।

इस मामले में जानकारी देते हुए रोहिणी जिला पुलिस उपायुक्त राजीव रंजन ने बताया कि महिला डॉक्टर पर हमला मामले में डॉक्टर की शिकायत पर उत्तरी रोहिणी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। हालांकि इस मामले में सभी पांच महिलाओं को बाउंड डाउन के बाद रिहा कर दिया गया।

पुलिस ने बताया कि बीएसए अस्पताल से नौ जून दोपहर 2 बजे एक डॉक्टर पर हमले के बारे में जानकारी मिली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, तो पता चला कि कुछ महिलाओं ने डॉक्टर पर हमला कर दिया है। जिस समय डॉक्टर स्त्री रोग विभाग ओपीडी से वार्ड नंबर-12 में अपनी ड्यूटी करने जा रही थीं। इसी दौरान उन पर हमला किया गया। पूछताछ से पता चला कि हमला करने वाली महिलाएं अस्पताल में भर्ती सोनिया नाम की मरीज की रिश्तेदार हैं। वे इस बात से नाराज थीं कि सोनिया के बेटे की बीमारी के कारण मौत हो गई थी और डॉक्टर उसे नहीं बचा पाए। बता दें कि एक सप्ताह पहले जन्मा शिशु गंभीर हालत में था और वेंटिलेटर पर था। 

Tags:    

Similar News