Dharmendra Passed Away: 64 साल बाद गांव की गलियों में 'उलझे', 'ही मैन' धर्मेद्र की अनसुनी कहानी

बॉलीवुड के ही-मैन धर्मेंद्र यानी धरम सिंह देओल अब हमारे बीच नहीं रहे। आइए जानते हैं बॉलीवुड में आने से पहले उनका जीवन कैसा था?

Updated On 2025-11-24 15:44:00 IST

बॉलीवुड एक्टर धर्मेंद्र का निधन।

Dharmendra Passed Away: धर्मेंद्र, बॉलीवुड का एक ऐसा नाम, जिसे भूलना सिर्फ फिल्म इंडस्ट्री ही नहीं बल्कि आम लोगों के लिए भी नामुमकिन सा है। 7 दशकों से फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पकड़ बनाए धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में निधन हो गया। वो काफी समय से बीमार चल रहे थे।

ऐसे में तमाम लोग अभिनेता धर्मेंद्र को अपने-अपने तरीके से याद कर रहे हैं। लोग उनके निधन के कारण शोक में हैं। इसी कारण उनके पैतृक गांव में भी शोक की लहर है। धर्मेंद्र का जन्म पंजाब के लुधियाना जिले के नसराली गांव में हुआ था। उनका बचपन लुधियाना के बी साहनेवाल गांव बीता। उनके पैतृक गांव के रूप में लुधियाना के रायकोट तहसील के पास डांगोंण गांव का भी उल्लेख किया जाता है।

धर्मेंद्र ने बदला था अपना नाम

धर्मेंद्र का बचपन का नाम धरम सिंह देओल था लेकिन फिल्म इंडस्ट्री में आने के बाद उन्होंने अपना नाम बदलकर धर्मेंद्र रख लिया। इसके पीछे की वजह ये थी कि वे जाति या समुदाय की पहचान से ऊपर उठकर एक सार्वभौमिक पहचान बना सकें। यह एक सामान्य प्रथा थी, जिसमें कई अन्य कलाकारों ने भी अपने नाम छोटे या बदले।


हालांकि उन्होंने अपनी आखिरी फिल्म में अपने बचपन वाले पूरे नाम यानी धरम सिंह देओल का इस्तेमाल किया। धर्मेंद्र ने अपनी हालिया फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' में अपने पूरे जन्म के नाम का उपयोग किया। इस तरह उन्होंने पूरे 64 साल बाद 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' फिल्म के क्रेडिट में अपना पूरा जन्म का नाम 'धर्मेंद्र सिंह देओल' लिखाया।

300 से ज्यादा फिल्मों में काम

बॉलीवुड के ही-मैन कहे जाने वाले धर्मेंद्र का करियर सिनेमाई पर्दे पर काफी जादुई रहा। धर्मेंद्र ने 300 से ज्यादा फिल्मों में काम किया। इंडस्ट्री में उनकी छवि एक एक्शन हीरो के रूप में बनी। लेकिन उन्होंने बहुत सी रोमांटिक फिल्मों में भी काम किया है। ये फिल्में भी बड़े परदे पर सुपरहिट रही हैं।


बता दें कि धर्मेंद्र का जीवन संघर्षों से भरा रहा है। एक इंटरव्यू के दौरान धर्मेंद्र ने बताया था कि फिल्मों में आने से पहले वो एक गैराज में काम किया करते थे। वो फिल्मों में आने से पहले एक ड्रिलिंग फर्म में काम किया करते थे। जहां उनकी सैलेरी केवल 200 रुपए थी। इतने पैसों में उनका गुजारा नहीं हो पाता था। इसके कारण उन्हें ओवरटाइम भी करना पड़ता था।



फिल्मी करियर की बात करें, तो उन्होंने 1960 में फिल्म 'दिल भी तेरा मैं भी तेरा से' बॉलीवुड में शुरुआत की थी। उनका नाम उस दौरान के सुपरहिट हीरो राजेश खन्ना, अमिताभ बच्चन, शशि कपूर और संजीव कुमार जैसे लोगों में शामिल हो गया था। उनकी फिल्म शोले, जिसमें उन्होंने अमिताभ बच्चन और हेमा मालिनी के साथ काम किया था। वहां से उन्हें और ज्यादा पहचान मिली। बता दें कि धर्मेंद्र की फैमिली का फिल्मों से दूर-दूर तक कोई नाता नहीं था। लेकिन उन्हें फिल्मों का बड़ा शौक था। एक बार उन्होंने एक्ट्रेस सुरैया की फिल्म दिल्लगी देखी तब से उन्हें अभिनेता बनने की इच्छा हुई।

भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी

इसके बाद उन्हें 'दिल भी तेरा मैं भी तेरा' से बॉलीवुड में डेब्यू करने का मौका मिला। उनकी सैकड़ों फिल्में बड़े पर्दे पर हिट साबित हुई हैं। आज नम आंखों से उनके परिवार, दोस्तों और फैन्स द्वारा उन्हें श्रद्धांजलि दी जा रही है। उनके परिवार और फैंस में शोक का माहौल है। लोगों को ये यकीन कर पाना कि धर्मेंद्र अब हमारे बीच नहीं हैं। ये काफी मुश्किल लग रहा है।

Tags:    

Similar News