Traffic Advisory: दिल्ली के इस एरिया में 6 महीने ट्रैफिक प्रभावित, ये फ्लाईओवर भी रहेगा बंद

Delhi Traffic Advisory: दिल्ली पुलिस की ओर से गुरुवार को 2 एडवाइजरी जारी की गई। इनमें एक गोल मार्केट और दूसरा सरिता विहार फ्लाईओवर से होकर गुजरने वाले वाहन चालकों को सलाह दी गई है। पढ़ें ये एडवाइजरी...

Updated On 2025-07-24 18:43:00 IST

दिल्ली-गुरुग्राम ट्रैफिक एडवाइजरी।

Delhi Traffic Advisory: दिल्ली में अगले कई दिनों तक गोल मार्केट और सरिता विहार फ्लाईओवर की ओर से गुजरने वाले वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने गुरुवार को दो एडवाइजरी जारी करते हुए रूट डायवर्जन का पालन करने की सलाह दी। पहली एडवाइजरी में बताया गया कि गोल मार्केट बिल्डिंग भवन के संरक्षण एवं पुनर्स्थापन कार्य के साथ ही सब-वे और सर्विस ब्लॉक के निर्माण का काम किया जाएगा। यह काम 25 जुलाई यानी शुक्रवार से शुरू होगा, जो कि अगले 6 महीनों तक चलेगा। इसकी वजह से गोल मार्केट के आसपास से गुजरने वाले ट्रैफिक प्रभावित रहेगा।

वहीं, दूसरी एडवाइजरी सरिता विहार फ्लाईओवर की मरम्मत और पुनर्वास कार्य को लेकर जारी किया गया है। यह काम 25 जुलाई से 8 अगस्त तक यानी 15 दिन चलने वाला है। इस दौरान एडवाइजरी में कहा गया कि सरिता विहार फ्लाईओवर (बदरपुर से आश्रम कैरिजवे) का आधा कैरिजवे बंद रहेगा।

गोल मार्केट के लिए ट्रैफिक डायवर्जन

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी में बताया कि मुख्य गोल मार्केट बिल्डिंग परियोजना के लिए सबवे और सर्विस ब्लॉक के निर्माण कार्य के लिए भाई वीर सिंह मार्ग से प्रवेश हेतु प्रस्तावित किया गया है। इसके अलावा सर्विस ब्लॉक के निर्माण के लिए सर्विस लेन के माध्यम से एक सर्विस ट्रेंच की खुदाई भी की जाएगी। ये सभी काम अगले 6 महीनों तक चलने वाले हैं। इसकी वजह से यहां के आसपास के इलाकों में ट्रैफिक डायवर्जन और प्रतिबंध लागू रहेंगे।

  • R/A गोल मार्केट से भाई वीर सिंह मार्ग की ओर दोनों दिशाओं से आवाजाही बंद रहेगी।
  • भाई वीर सिंह मार्ग तक जाने के लिए कालीबाड़ी मार्ग, कुछ सर्विस लेन और R/A जीपीओ का इस्तेमाल किया जा सकता है।
  • शहीद भगत सिंह मार्ग (आउटर कनॉट सर्किल) से आने वाले वाहन चालकों को R/A गोल मार्केट से दाहिने मुड़कर अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए पेशवा रोड/आर.के. आश्रम मार्ग का इस्तेमाल करना होगा। वहीं, मंदिर मार्ग से आने वाले हल्के वाहनों को R/A गोल मार्केट होते हुए R/A जीपीओ की ओर जाने के लिए कालीबाड़ी मार्ग से जाना होगा, जबकि भारी वाहनों को शेख मुजीबुर रहमान रोड R/A तालकटोरा होते हुए अपने गंतव्य तक जा सकते हैं।
  • इसी तरह जो वाहन आरके आश्रम की ओर से आने वाले वाहन चालक, जो R/A गोल मार्केट से होते हुए R/A जीपीओ की ओर जाना चाहते हैं। वे पंचकुईयां मार्ग/बंगला लेन/पेशवा रोड से होकर अपने गंतव्य स्थान तक पहुंच सकते हैं।

सरिता विहार फ्लाईओवर के लिए ट्रैफिक प्लान

ट्रैफिक पुलिस की दूसरी एडवाइजरी में बताया गया कि सरिता विहार फ्लाईओवर (बदरपुर से आश्रम कैरिजवे) की मरम्मत और पुनर्वास का काम किया जाना है। यह काम 25 जुलाई से 8 अगस्त तक चलेगा। इस दौरान कैरिजवे (बदरपुर से आश्रम) का आधा हिस्सा ट्रैफिक के लिए बंद रहेगा। हालांकि आधे कैरिजवे पर ट्रैफिक चालू रहेगा। जाम से बचने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों को वैकल्पिक रूट का इस्तेमाल करने की सलाह दी है।

रूट 1: बदरपुर बॉर्डर -> एमबी रोड -> पुल प्रह्लादपुर -> लाल कुआं -> मां आनंदमयी मार्ग की ओर दाएं मुड़ें -> क्राउन प्लाजा -> गोविंदपुरी -> मोदी मिल फ्लाईओवर की ओर दाएं मुड़ें -> मथुरा रोड से आश्रम की ओर बाएं मुड़ें

रूट 2: सरिता विहार फ्लाईओवर के पास वाली स्लिप रोड का इस्तेमाल करें -> ओखला रोड के लिए बाएं मुड़ें -> क्राउन प्लाजा पर दाएं मुड़ें -> मां आनंदमयी मार्ग -> गोविंदपुरी -> मोदी मिल फ्लाईओवर की ओर दाएं मुड़ें -> मथुरा रोड से आश्रम की ओर बाएं मुड़ें

एडवाइजरी में कहा गया कि बदरपुर से सरिता विहार फ्लाईओवर की ओर मथुरा रोड पर भारी और कमर्शियल वाहनों की आवाजाही को जरूरत के हिसाब से बंद किया जाएगा, जिससे इस मार्ग पर ट्रैफिक सुचारू रूप से चलता रहे।

Tags:    

Similar News