Delhi Flyovers: दिल्ली में इन तीन फ्लाईओवर की होगी मरम्मत, पुलिया भी बनेगी, ट्रैफिक से मिलेगी राहत

Delhi Flyovers: दिल्ली में लोक निर्माण विभाग की ओर से 3 फ्लाईओवर की मरम्मत की जाएगी। इसके अलावा एक पुलिया को भी बनाया जाएगा। फ्लाईओवर की मरम्मत से सड़कों पर ट्रैफिक का दबाव कम हो जाएगा। यात्रियों को सफर के दौरान किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

Updated On 2025-07-06 13:27:00 IST

दिल्ली में PWD विभाग तीन फ्लाईओवर की मरम्मत करेगा।  

Delhi Flyovers: दिल्ली में लोक निर्माण विभाग (PWD) विभाग की ओर से 3 फ्लाईओवर की मरम्मत की जाएगी। इसके अलावा एक पुलिया को भी बनाया जाएगा। PWD विभाग की ओर से पूर्वी दिल्ली के न्यू अशोक नगर के पास 3 नए पुलों को बनाया जाएगा। PWD पूर्वी दिल्ली में न्यू पुल को RRTS मेट्रो स्टेशन के पास बनाए जाएंगे। इसके अलावा PWD की ओर से IIT फ्लाईओवर, ओल्ड राव तुला राम फ्लाईओवर और मोदी मिल फ्लाईओवर की मरम्मत की जाएगी। 

3 नए पुलों को भी बनाया जाएगा
जानकारी के मुताबिक, PWD दक्षिण दिल्ली में तीन प्रमुख फ्लाईओवर की मरम्मत करने और  एक पुलिया को बनाने के साथ ही शहर के पूर्वी छोर पर न्यू अशोक नगर के पास 3 नए पुलों को बनाया जाएगा। पीडब्ल्यूडी अधिकारियों का कहना है कि 1994 में IIT फ्लाईओवर, ओल्ड राव तुला राम फ्लाईओवर और मोदी मिल फ्लाईओवर को बनाया गया था। जिनकी फिर से मरम्मत की जाएगी।

सड़कों पर ट्रैफिक का दबाव कम होगा
PWD का कहना है कि आने वाले दिनों में फ्लाईओवर समेत लाला लाजपत राय मार्ग के पास एक पुलिया का संरचनात्मक ऑडिट किया जाएगा। PWD के मुताबिक तीनों फ्लाईओवर की हालत काफी जर्जर हो चुकी है, जिसकी वजह से वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। बारिश के दिनों में ड्राइवरों के लिए मुश्किलें ज्यादा बढ़ जाती हैं।

फ्लाईओवर की जर्जर हालत की वजह से सड़क हादसा होने की संभावना भी ज्यादा रहती है। ऐसे में PWD ने तीनों फ्लाईओवर की मरम्मत करने का फैसला लिया गया है। फ्लाईओवर बन जाने के बाद सड़कों पर ट्रैफिक का दबाव भी कम हो जाएगा। PWD के मुताबिक बहुत ज्लद मरम्मत का काम शुरु कर दिया जाएगा।

Tags:    

Similar News