Operation Milap: दिल्ली पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, ऑपरेशन मिलाप के तहत ढूंढे 931 लापता लोग

दिल्ली पुलिस ने अपने विशेष अभियान 'ऑपरेशन मिलाप' के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। इस ऑपरेशन के जरिए पुलिस ने 306 बच्चों समेत 931 लापता लोगों को खोजकर उन्हें उनके परिवार वालों से मिलाया।

By :  sapnalata
Updated On 2025-09-02 18:11:00 IST

दिल्ली पुलिस ने ऑपरेशन मिलाप के तहत 306 बच्चों समेत 931 लापता लोगों को खोजा।

Operation Milap: दिल्ली की दक्षिण-पश्चिम पुलिस ने अपने 'ऑपरेशन मिलाप' के तहत अगस्त तक के लापता हुए लोगों को सुरक्षित खोज निकाला है, जिनमें 306 बच्चों और 625 वयस्क हैं। इन लापताओं की संख्या 931 है। बता दें, कि दिल्ली पुलिस ने यह अभियान लापता लोगों को खोजने के लिए चलाया है। जिसमें उन्होंने इस अभियान के तहत खोजे हुए लोगों को उनके परिवार वालों से मिलाकर एक सराहनीय काम किया है। इस ऑपरेशन के तहत 1 अगस्त से 31 अगस्त तक के लापता लोगों का खोजा है। उनकी टोटल संख्या 130 है। इनमें 48 बच्चे हैं और 82 वयस्क हैं।  

किस तरह से लोगों को खोजा

पुलिस ने बताया कि इन लोगों के लापता होने की शिकायत मिली थीं, जिसके बाद पुलिस लोगों को खोजना शुरू किया। इन गुमशुदा लोगों को ढूंढने के लिए पुलिस ने बस अड्डे, रेलवे स्टेशन और ऑटो स्टैंड पर लगे CCTV कैमरों की जांच की। इसी के साथ पुलिस ने जगह-जगह पर लापता के पोस्टर लगाए। बस ड्राइवर, कंडक्टर, दुकानदारों से इनके फोटो दिखाकर पूछताछ की। इस ऑपरेशन के तहत पुलिस वालों ने फील्ड वर्क किया और लोगों की खुफिया जानकारी निकाली। इन सब छोटी-छोटी चीजों को ध्यान रखा, जिसके बाद उन्होंने ये सफलता हासिल की है।

डीसीपी साउथ वेस्ट डिस्ट्रिक्ट अमित गोयल ने बताया कि इस अभियान के तहत जब लोगों को खोजा जा रहा था। उस समय पीड़ितों को विश्वास नहीं हुआ लेकिन जब उनके बच्चे उनसे मिले तब उन्हें इस अभियान पर भरोसा हुआ। पुलिस ने कहा कि लोगों के भरोसे के कारण ही हम इस अभियान में सफल हुए हैं।

'ऑपरेशन मिलाप' क्या है

ऑपरेशन मिलाप एक अभियान है जिसे दिल्ली पुलिस के द्वारा चलाया गया है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य लापता बच्चों, वयस्कों और मानव तस्करी के कारण बिछड़े हुए लोगों को उनके परिवार वालों से मिलाना है। इस अभियान के में लोगों को खोजने के लिए सीसीटीवी फुटेज, स्थानीय लोगों से पूछताछ, मुखबिरों इत्यादि की मदद से लोगों को तलाशा जाता है।  

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।

Tags:    

Similar News