Delhi Live News Today 12 September 2025: दिल्ली-एनसीआर की लेटेस्ट ब्रेकिंग ख़बरें 'एक क्लिक' में पढ़ें
Delhi Live News Today 12 September 2025: दिल्ली-एनसीआर के इस लाइव पेज पर आपको एनसीआर की सभी लेटेस्ट और जरूरी खबरें मिल जाएंगी। आप सिर्फ एक क्लिक में सभी जरूरी खबरें संक्षेप में पढ़ सकते हैं।
दिल्ली-NCR की लेटेस्ट खबरें।
Delhi Live News Today 12 September 2025: दिल्ली में हर दिन राजनीति, सरकारी योजनाओं, क्राइम, ट्रेन, मेट्रो आदि से जुड़ी तमाम खबरें आती हैं। इसके लिए अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर जानकारी मिलती है। इस पेज पर आपको पूरे दिन की हर बड़ी और जरूरी खबर मिल जाएगी। यहां पर आप सिर्फ एक क्लिक में दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद जैसे शहरों की लेटेस्ट खबरें देख सकते हैं। इस पेज पर आपको क्राइम, हेल्थ, सरकारी नौकरी, सरकारी योजनाओं, टूरिस्ट प्लेस आदि से जुड़े टॉपिक के बारे में भी आप संक्षेप में जानकारी ले सकते हैं। आज की लेटेस्ट और जरूरी खबरें पढ़ने के लिए नीचे की ओर रुख करें।
दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश वर्मा ने अपने विधानसभा क्षेत्र नई दिल्ली में 1000 सीसीटीवी कैमरों का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने ये घोषणा भी की कि पूरी दिल्ली में 50000 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि जो RWA, PWD और पुलिस हमें जहां बताएगी कि कहां-कहां पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने हैं, वहां पर कैमरे लगाए जाएंगे। यहां पढ़ें पूरी खबर...
अगर आप भी दिल्ली मेट्रो में सफर करते हैं, तो आपके लिए सुनहरा मौका आया है। पहली बार दिल्ली मेट्रो के लिए टिकट बुक कराने पर 100 प्रतिशत कैशबैक मिलेगा। अब सोच रहे होंगे कि आप तो पहले ही ऑनलाइन मेट्रो टिकट खरीद चुके हैं, ऐसे में यह ऑफर आपके लिए नहीं होगा। लेकिन आप गलत है, अगर आपने ixigo trains ऐप पर मेट्रो टिकट बुक नहीं कराया है तो आप इस ऑफर का फायदा उठा सकते हैं। जानें पूरा प्रोसेस...
अब सुप्रीम कोर्ट के वकील परिसर में वीडियो और रील्स नहीं बना सकेंगे। इसके लिए सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने प्रस्ताव दिया था। अब सुप्रीम कोर्ट ने न्यायालय की गरिमा और सुरक्षा के उद्देश्य से एक परिपत्र जारी किया है। इसमें कहा गया है कि आधिकारिक उद्देश्यों को छोड़कर उच्च सुरक्षा वाले क्षेत्रों (हाई सिक्योरिटी जोन) में फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी नहीं की जा सकेगी। पढ़िए कोर्ट के सभी निर्देश...
सुप्रीम कोर्ट ने पटाखों पर प्रतिबंध को लेकर आज अहम टिप्पणी की। सर्वोच्च न्यायालय ने कहा कि केवल दिल्ली नहीं बल्कि पूरे देश में पटाखों पर प्रतिबंध होना चाहिए। सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई ने अपना अनुभव शेयर करते हुए कहा कि केवल दिल्ली ही नहीं बल्कि पूरे भारत में पटाखों पर प्रतिबंध लागू किया जाना चाहिए। पढ़ें सुप्रीम कोर्ट का पूरा आदेश...
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एक और जिम्मेदारी संभालने का फैसला किया है। सीएम रेखा अब चांदनी चौक संसदीय इलाके की प्रभारी मंत्री भी होंगी। गुरुवार को चांदनी चौक लोकसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को तेज करने के लिए एक बैठक हुई। बैठक के दौरान जनप्रतिनिधियों के आग्रह पर उन्होंने चांदनी चौक लोकसभा क्षेत्र की प्रभारी मंत्री का कार्यभार संभाल लिया। पढ़ें पूरी खबर...
दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम के मुख्य एरेना (जिम्नास्टिक) में लाइव म्यूजिक कॉन्सर्ट का आयोजन जाएगा। इस दौरान कई सड़कों पर जाम लगने की संभावना है। ऐसे में दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर वाहन चालकों को सलाह दी है। ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि यह कॉन्सर्ट शुक्रवार दोपहर 3 बजे से रात 10 बजे तक चलेगा। इस दौरान स्टेडियम के आसपास की सड़कों पर ट्रैफिक डायवर्जन रहेगा। यह डायवर्जन दोपहर 1 बजे से रात 12 बजे तक लागू रहेगा। पढ़ें पूरी एडवाइजरी...
दिवाली, नवरात्रि और दशहरा का त्योहार नजदीक आ रहा है। ऐसे में दिल्ली में धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इन धार्मिक त्योहारों के अवसर पर दिल्ली में दुर्गा पूजा और रामलीला का आयोजन किया जाएगा। दिल्ली सरकार ने इन आयोजनों को सफल बनाने के लिए कमेटियां बनाईं हैं। जानें किन मंत्रियों को मिली जिम्मेदारी...
दिल्ली पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। यह गिरोह के रेगिस्तान के जहाज यानी ऊंट के जरिए जंगलों के रास्ते से शराब तस्करी करते थे। पुलिस ने इस गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी हरियाणा में बनी शराब दिल्ली में लेकर आ रहे थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 42 पेटी शराब बरामद की है। इसके अलावा पुलिस ने शराब तस्करी के लिए इस्तेमाल किए जा रहे 3 ऊंट को भी जब्त किया है। जानें कैसे पकड़े गए आरोपी...
दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने टीवी एक्टर आशीष कपूर को जमानत दे दी है। उन्हें महाराष्ट्र के पुणे से एक कथित बलात्कार मामले में 2 सितंबर को गिरफ्तार किया गया था। उन्हें अदालत में पेश किया गया, जहां से 6 सितंबर को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। जानें किस मामले में फंसे हैं आशीष कपूर...
हाल ही में मीडिया में एक खबर चली, जिसमें बताया गया कि दिल्ली में जल्द बीयर पीने वालों की उम्र 25 से घटाकर 21 की जा सकती है। दिल्ली सरकार इस पर विचार कर रही है। इसको लेकर आम आदमी पार्टी की तरफ से भी सरकार पर प्रहार किया गया। आम आदमी पार्टी के आधिकारिक एक्स अकाउंट से एक मीडिया रिपोर्ट को शेयर करते हुए लिखा गया, 'शर्म कर लो भाजपा वालों... कुछ एक्स्ट्रा रेवेन्यू के लिए तुम दिल्ली के युवाओं का भविष्य अंधकार में धकेलने के लिए तैयार हो?' यहां क्लिक कर समझें पूरा मामला...