Delhi Naini Lake: बस कुछ दिन..., फिर यहां फैमिली संग कर पाएंगे मजे, मिलेंगी ये सुविधाएं

Delhi Naini Lake: दिल्ली के नैनी झील में अलग-अलग तरह की सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए विकसित किया जा रहा है। इस झील में परिवार के साथ घूमने के अलावा मजेदार एक्टिविटीज का भी आनंद लिया जा सकेगा।

Updated On 2025-07-31 20:31:00 IST

दिल्ली की नैनी झील में मिलेंगी कई सुविधाएं। 

Delhi Naini Lake: राजधानी दिल्ली में घूमने और आराम करने के लिए बहुत सी ऐतिहासिक, धार्मिक और मजेदार जगहें हैं। दिल्ली सरकार पूरे शहर के कोने-कोने को विकसित करने का प्रयास कर रही है, जिससे टूरिज्म को बढ़ावा मिल सके। इसी कड़ी में दिल्ली के मॉडल टाउन स्थित नैनी झील को भी मनोरंजक टूरिस्ट प्लेस बनाने का काम हो रहा है। यहां पर कई तरह की सुविधाएं दी जाएंगी, जिससे लोग अपने परिवार और दोस्तों के साथ आकर आनंद ले सकेंगे। दिल्ली सरकार की योजना के तहत हर साल नैनी झील पर देव दीपावली मनाई जाएगी।

नैनी झील एक शांत और खूबसूरत जगह है, जो नौका विहार के लिए फेमस है। यहां पर लोग फोटोग्राफी करने के लिए आते हैं। दिल्ली सरकार के पर्यटन मंत्री कपिल शर्मा ने विभाग के सीनियर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।

नैनी झील पर मिलेंगी ये सुविधाएं

नैनी झील को विकसित करने का काम किया जा रहा है। इसके तहत झील के मध्य स्थित द्वीप पर मॉडर्न लेजर शो की लगाया जाएगा, जिसका काम चल रहा है। इसके अलावा म्यूजिकल-डांसिंग फाउंटेन का नवीनीकरण किया जा रहा है। साथ ही 2 नए एलईडी फव्वारे की भी स्थापना की जा रही है। ये काम आखिरी फेज में हैं। इसके अलावा झील के चारों तरफ फुटपाथ बनाया जाएगा। दिल्ली सरकार का कहना है कि इन सुविधाओं से टूरिस्टों को एक खास अनुभव मिलेगा।

झील के बीच बनेगा कैफेटेरिया

इस झील के बीच में एक कैफेटेरिया भी बनाया जाएगा, जहां पर टूरिस्टों को खाने-पीने का सामान मिलेगा। इतना ही नहीं इस झील में शिकारा और गोंडोला दोनों तरह के नावों का संचालन, रेसिंग बोट और वॉटर स्कूटर जैसी एक्टिविटीज भी उपलब्ध कराई जाएंगी। झील के पूरे परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। साथ ही लाइफ जैकेट्स, सुरक्षा गार्ड्स और इमरजेंसी रेस्क्यू सिस्टम की भी व्यवस्था की जाएगी।

देव दीपावली भी मनाई जाएगी

दिल्ली के नैनी झील में सांस्कृतिक आयोजनों का बढ़ावा दिया जाएगा, जिसके लिए पर्यटन विभाग के अधिकारियों ने देव दीपावली और नैनी झील महोत्सव के वार्षिक आयोजन को लेकर भी चर्चा की। मंत्री कपिल मिश्रा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जल्द ही इन आयोजनों का प्रस्ताव तैयार करके पेश किया जाए। वहीं, झील में तकनीकी समस्याओं को भी दूर किया जा रहा है। 

Tags:    

Similar News