Delhi Metro: जल्द शुरू होगी दिल्ली मेट्रो की सबसे लंबी लाइन, मिल सकता है दिवाली का तोहफा
Delhi Metro: कहा जा रहा है कि इस महीने के अंत तक दिल्ली मेट्रो के पिंक लाइन कॉरिडोर को पूरे तरीके से शुरू कर दिया जाएगा। इसके शुरू होने के बाद ये दिल्ली मेट्रो की सबसे लंबी लाइन बन जाएगी।
गुरुग्राम में बनेगा कास्टिंग यार्ड।
Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो की पिंक लाइन का मजलिस पार्क-मौजपुर कॉरिडोर जल्द शुरू होने वाला है। इसके बाद ये दिल्ली मेट्रो नेटवर्क का सबसे लंबा रूट बन जाएगा। इस लाइन पर सबसे ज्यादा इंटरचेंज स्टेशन होंगे। साथ ही ये लाइन अब बुराड़ी तक पहुंच चुकी है, जो इस महीने के अंत तक शुरू हो सकती है। इसके बाद ये लाइन सबसे अधिकतम स्टेशन बनकर तैयार हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पिंक लाइन के विस्तार होने के बाद पिंक लाइन में कुल 46 स्टेशन हो जाएंगे। इस पूरे रूट की दूरी 71.6 किलोमीटर लंबी हो जाएगी। इसमें 12 इंटरचेंज पॉइंट होंगे। नए इंटरचेंज में मजलिस पार्क और मौजपुर शामिल हैं। ये दोनों इंटरचेंज आजादपुर, नेताजी सुभाष प्लेस, पंजाबी बाग वेस्ट, राजौरी गार्डन, दिल्ली हाट INA, लाजपत नगर, मयूर विहार-1, कड़कड़डूमा, वेलकम, आनंद विहार आईएसबीटी जैसे मौजूदा स्टेशनों को जोड़ेंगे।
पिंक लाइन विस्तार में कई नए स्टेशन शामिल किए जा गए हैं। इनमें बुराड़ी क्रॉसिंग, झरोदा माजरा, जगतपुर गांव, सूरघाट, सोनिया विहार, खजूरी खास,भजनपुरा और यमुना विहार शामिल हैं। पिंक लाइन के इस विस्तार से उत्तर और पूर्वी दिल्ली के निवासियों के लिए यात्रा आसान हो जाएगी। इससे शहर के कई हिस्सों में पहुंचना आसान हो जाएगा।
बता दें कि वर्तमान समय में पिंक लाइन पर मजलिस पार्क से शिव विहार के लिए मेट्रो ट्रेन सेवा उपलब्ध है। इस रूट पर 59.24 किलोमीटर के हिस्से पर मेट्रो सेवा जारी है। पिंक लाइन का एक्सटेंशन होने के बाद इस पूरे कॉरिडोर की लंबाई बढ़कर 71 किलोमीटर हो जाएगी। मजलिस पार्क से मौजपुर के बीच 13.391 किलोमीटर लंबे मेट्रो कॉरिडोर का निर्माण पूरा हो चुका है। पिंक लाइन को सर्कुलर लाइन के रूप में बदला गया है। कहा जा रहा है कि इस महीने के अंत तक मेट्रो सुविधा पूरे कॉरिडोर पर शुरू हो जाएगी। इससे भजनपुरा, बुराड़ी, झरोदा, जगतपुर, सोनिया विहार और सूरघाट जैसे और इनके आसपास के इलाकों में रहने वाले लोगों को राहत मिल जाएगी।
जानकारी के अनुसार, वर्तमान समय में दिल्ली मेट्रो में कुल 29 इंटरचेंज स्टेशन हैं। ब्लू लाइन में 10 इंटरचेंज स्टेशन, येलो लाइन में 8 इंटरचेंज स्टेशन, रेड लाइन में 4 और ग्रे लाइन में केवल 1 इंटरचेंज स्टेशन है।
अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें। हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए haribhoomi.com के साथ।