Delhi Government: दिल्ली सरकार का प्लान, यमुना पर बन सकता है एक और नया पुल
Delhi Government: दिल्ली में यमुना नदी पर बने पुलों पर जाम की समस्या को देखते हुए दिल्ली सरकार शहर की कनेक्टिविटी को मजबूत करने और जाम की समस्या को कम करने के लिए एक और नया पुल बनाने पर विचार कर रही है।
दिल्ली सरकार यमुना नदी पर एक नया पुल बनाने का प्लान बना रही है
Delhi Government: दिल्ली सरकार राजधानी के पूर्वी हिस्सों में यातायात की भीड़ भाड़ को कम करने और बेहतर संपर्क स्थापित करने के लिए यमुना नदी पर एक नया पुल बनाने पर विचार कर रही है। सरकारी अधिकारियों के अनुसार, यह प्रस्ताव अभी शुरुआती चरण में है और इस पर चर्चा चल रही है। अधिकारी ने बताया कि यह प्रस्ताव अभी शुरुआती स्टेज में है। सरकार ट्रांस यमुना इलाके में कनेक्टिविटी बेहतर करने नॉर्थ ईस्ट, नॉर्थ और सेंट्रल दिल्ली के बीच कनेक्टिविटी मजबूत करने के लिए विचार कर रही है।
नया पुल सिग्नेचर ब्रिज के पास बनाया जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विकल्पों में पुराने लोहे के पुल (जिसे लोहा पुल भी कहा जाता है) को बदलकर नया पुल बनाना भी शामिल है। लोक निर्माण विभाग (PWD) इसकी संभावनाओं की जांच कर रहा है। पुल का सटीक स्थान और अंतिम रूप तय नहीं हुआ है, लेकिन इसका मुख्य उद्देश्य ट्रांस-यमुना क्षेत्र, उत्तर-पूर्व दिल्ली, उत्तर दिल्ली और केंद्रीय दिल्ली के बीच बेहतर जुड़ाव प्रदान करना है।
दिल्ली में बढ़ते वाहनों की संख्या के कारण यमुना पार करने वाले रास्तों पर लगातार जाम की समस्या बनी रहती है। नया पुल बनने से पूर्वी दिल्ली और ट्रांस-यमुना इलाकों में आवागमन आसान हो जाएगा। इससे लोगों को समय की बचत होगी और रोजमर्रा की यात्रा में सुविधा बढ़ेगी। यह योजना शहर के पूर्वी हिस्सों की कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
यह पूरी योजना अभी विचार-विमर्श के शुरुआती स्तर पर है। फिजिबिलिटी स्टडी और अन्य तकनीकी जांच के बाद ही आगे के कदम उठाए जाएंगे। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि कोई अंतिम फैसला नहीं लिया गया है और लोकेशन सहित अन्य विवरणों पर अभी काम चल रहा है।