Valmiki Jayanti: दिल्ली में वाल्मीकि जयंती पर स्कूल समेत इन संस्थानों की रहेगी छुट्टी, सीएम रेखा गुप्ता का ऐलान

Valmiki Jayanti: दिल्ली में महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर सीएम रेखा गुप्ता ने छुट्टी का ऐलान किया है।

Updated On 2025-10-06 13:00:00 IST

दिल्ली में महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर रहेगी छुट्टी।

Valmiki Jayanti: भारत में कल यानी 7 अक्टूबर को कई राज्यों में महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर सरकारी अवकाश घोषित किए हैं। इस कड़ी में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बीते दिन यानी 5 अक्टूबर को छुट्टी का ऐलान किया। सरकार के फैसले के तहत दिल्ली में सभी ऑफिस बंद रहेंगे। इस मौके पर दिल्ली में कई जगह कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिनमें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी शामिल होंगी।

महर्षि वाल्मीकि को भारतीय साहित्य का ‘आदिकवि’ माना जाता है। महर्षि वाल्मीकि ने रामायण लिखी थी। महर्षि वाल्मीकि, कवि होने के साथ-साथ समाज में समानता, न्याय और मानवता के आदर्श माने जाते हैं। सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि उनके विचार और उनका जीवन आज भी लोगों को सम्मान और गरिमा के रास्ते पर चलने की प्रेरणा देता है। 7 अक्टूबर को उनकी जयंती के अवसर पर लोगों तक उनके संदेश पहुंचाने के लिए श्रद्धांजलि सभाओं का आयोजन किया जाएगा, इसके साथ ही जुलूस भी निकाले जाएंगे।

कौन से संस्थान रहेंगे बंद?

सीएम रेखा गुप्ता ने यह भी कहा कि मंगलवार, 7 अक्टूबर को सभी सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे, ताकि कर्मचारी भी जयंती के अवसर पर होने वाले कार्यक्रमों में शामिल हो सकें। इसके साथ ही अन्य शैक्षणिक संस्थान भी बंद रहेंगे। दिल्ली सरकार के इस फैसले को सांस्कृतिक धरोहर के प्रति सम्मान के तौर पर देखा जा रहा है।

पहले भी होती थी छुट्टी
दिल्ली में पहले की सरकारों ने वाल्मीकि जयंती पर छुट्टी घोषित की थी। मौजूदा सरकार ने भी इस प्रक्रिया को जारी रखते हुए इस फैसले को मजबूती दी है। इस फैसले से समाज में एकता और सांस्कृतिक जुड़ाव को बढ़ावा मिलेगा। सीएम रेखा गुप्ता ने यह भी कहा कि महर्षि वाल्मीकि के विचारों से प्रेरित यह अवसर हमें समानता और भाईचारे के आदर्शों पर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है।  

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें। हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए haribhoomi.com के साथ।

Tags:    

Similar News