दिल्ली में डबल मर्डर: गर्भवती महिला और लिव इन पार्टनर की हत्या, पति गंभीर रूप से घायल

Delhi Double Murder Case: दिल्ली में प्रेम संबंध के कारण एक महिला और पुरुष की हत्या हो गई, जबकि मृतका का पति घायल हो गया है,जिसका इलाज चल रहा है।

Updated On 2025-10-19 12:27:00 IST

दिल्ली में डबल मर्डर। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Delhi Double Murder Case: दिल्ली के नबी करीम इलाके में बीते दिन यानी 18 अक्टूबर शनिवार की देर रात एक गर्भवती महिला और उसके पूर्व प्रेमी की हत्या कर दी गई। जबकि मृतका का पति गंभीर रूप से घायल हो गया है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। वहीं घायल व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। 

पूरा मामला दिल्ली के कुतुब रोड, नबी करीम इलाके का बताया जा रहा है। मृतकों की पहचान 34 साल के आशू उर्फ शैलेन्द्र और 22 वर्षीय शालिनी के तौर पर हुई है। वहीं घायल व्यक्ति की पहचान 23 साल के आकाश के रूप में हुई है। पुलिस जांच में सामने आया है कि शनिवार रात करीब सवा 10 बजे आकाश अपनी पत्नी शालिनी के साथ ई-रिक्शा में सवार होकर अपनी सास शीला से मिलने नबी करीम जा रहा था।

पति ने किया प्रेमी पर हमला

उस दौरान वहां पर अचानक से आशू आ गया और उसने शालिनी पर चाकू से हमला कर दिया। इस बीच आकाश ने आशू को रोकने की कोशिश की और दोनों के बीच झगड़ा शुरू हो गया। झगड़े में आशू ने आकाश पर चाकू से हमला कर दिया, लेकिन आकाश ने उसी चाकू से आशू पर पलटवार कर दिया। वारदात के समय तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

वारदात के बारे में पता लगने पर मृतका का भाई रोहित अपनी बहन शालिनी और अपने जीजा आकाश को LHMC अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पुलिस ने आशू को भी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। लेकिन डॉक्टरों ने आशू और शालिनी दोनों को मृत घोषित कर दिया। वहीं आकाश का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

पुलिस का कहना है कि शालिनी और आकाश के दो बच्चे हैं और शालिनी भी थी। कुछ दिन पहले शालिनी और आकाश के बीच झगड़ा हो गया था। जिसके बाद शालिनी आशू के साथ लिव-इन रिलेशन में रहने लगी थी। लेकिन पिछले कुछ दिनों से शालिनी अपने पति आकाश के साथ रह रही थी।

प्रेमी और पति के बीच होता था झगड़ा

पुलिस का कहना है कि आशू खुद को शालिनी के गर्भ में पल रहे बच्चे का पिता बताया करता था। इस बात को लेकर आकाश और आशू के बीच झगड़ा होता था। पुलिस ने बताया कि आशू नबी करीम एरिया का कुख्यात बदमाश था, वहीं आकाश के खिलाफ भी 3 तीन आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया है, फिलहाल इस मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें। हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए haribhoomi.com के साथ।

Tags:    

Similar News