Delhi Murder: 15 साल बाद हत्यारे को किया गिरफ्तार, सिर काट कर उतारा था मौत के घाट
Delhi Crime: दिल्ली पुलिस ने 2010 में हत्या के वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी में एक युवक का गला काट कर हत्या की थी। जमानत पर रिहा होने के बाद करीब चार साल से फरार था। जो अब पुलिस के शिकंजे में है।
दिल्ली क्राइम।
Delhi Crime: 2010 में की गई युवक की हत्या के मामले में आरोपी मनोज उर्फ सुकड़ा को दिल्ली क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है। बताया गया है कि आरोपी अंतरिम जमानत पर बाहर आया था और करीब चार साल से फरार था। इसके कारण संबंधित कोर्ट ने उसे भगोड़ा घोषित कर दिया था।
डीसीपी हर्ष इंदौरा ने बताया कि आरोपी मनोज, शामली, उत्तर प्रदेश का रहने वाला है, जो 2010 में दर्ज हत्या के मामले में फरार चल रहा था। आरोप है कि जीटी करनाल रोड, समयपुर सीएनजी पंप के पास आरोपी ने एक युवक की हत्या कर दी थी। पहचान छिपाने के लिए उसका सिर काटकर धड़ से अलग कर दिया था। शुरू में युवक की पहचान नहीं हो पाई। कुछ समय बाद मृतक की पहचान विशाल के रूप में हुई थी। वहीं हत्यारों के बारे में बता नहीं चल पाया था।
कब किसे किया गया गिरफ्तार
जांच के बाद पुलिस ने आरोपी मनोज को 26 जून 2018 को गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी से पूछताछ करने के बाद उसने सह आरोपी संजय का नाम कबूल किया था। इसके बाद उसके सह-आरोपी संजय को 28 अगस्त 2018 को गिरफ्तार किया गया। साल 2021 में आरोपी मनोज को अंतरिम जमानत मिली थी। इसके बाद वो फरार हो गया था। 17 सितंबर 2024 को उसे भगोड़ा घोषित कर दिया गया। पिछले चार सालों से वो मुकदमे से बचकर फरार चल रहा था। दिल्ली पुलिस ने खुफिया जानकारी और तकनीकी निगरानी की मदद से 14 जून 2025 को आरोपी मनोज को शामली से गिरफ्तार किया।
बदले की भावना में रची साजिश
वहीं आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसके सह आरोपित पप्लू को भी सशस्त्र डकैती के मामले में गिरफ्तार किया जा चुका है। उसे सात साल की सजा सुनाई गई थी। सजा पूरी करने के बाद पप्पू ने अपने साथियों संजय, मनोज और उदय के साथ मिलकर बदला लेने की योजना बनाई थी। इस योजना के तहत ही युवक विशाल की हत्या की गई। पहचान छिपाने के लिए उसका सर धड़ से अलग कर दिया था।